Breaking News
Home / breaking / बीमार मां की देखरेख के लिए विदेश जाएंगे राहुल गांधी

बीमार मां की देखरेख के लिए विदेश जाएंगे राहुल गांधी

 

add kamal
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को विदेश जा रहे हैं। पार्टी के अनुसार राहुल गांधी विदेश सोनिया से मिलने जाएंगे। सोनिया गांधी का विदेश में इलाज चल रहा है।

photo 162 17-17-2

कांग्रेस प्रमुख प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने गुरुवार को कहा कि ‘स्वास्थ्य कारणों से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी विदेश जा रही हैं। राहुल गांधी भी उनके साथ जा सकते हैं।’

उल्लेखनीय है कि बीते एक सप्ताह से ज्यादा समय से सोनिया गांधी विदेश में अपना इलाज करवा रही हैं। 22 मार्च तक उनके देश वापस आने की उम्मीद है। हालांकि अगर चिकित्सकों ने और आराम की सलाह दी तो यह अवधि और बढ़ सकती है।

keva bio energy card-2

पांच राज्यों के चुनाव परिणामों और मात्र एक राज्य पंजाब में कांग्रेस की सरकार के गठन के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी की देखरेख के लिए विदेश जा रहे हैं।

Check Also

अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में दो सुरक्षा प्रहरी सहित 11 अरेस्ट

सन्तोष खाचरियावास अजमेर। राजस्थान में अजमेर स्थित राज्य की एक मात्र उच्च सुरक्षा कारागृह (हाई …