Breaking News
Home / breaking / भक्तों ने गांव में आराध्य को चढ़ाया 2 किलो सोने का छत्र

भक्तों ने गांव में आराध्य को चढ़ाया 2 किलो सोने का छत्र

 
बजौरा। जिला कुल्लू की तलाड़ा पंचायत के रोट गांव के आराध्य देवता गंगाचार्य को स्थानीय निवासियों एवं श्रद्धालुओं ने लगभग 2 किलो सोने से बना हुआ नया छत्र समर्पित किया। इस छत्र की कीमत लगभग 1 करोड़ रुपए आंकी गई है। देवता के पुजारी किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि यह सारा खर्च देवता के श्रद्धालुओं के द्वारा ही वहन किया गया और सोमवार को इस छत्र की प्रतिष्ठा करने के उपरांत देवता गंगाचार्य जी को समर्पित कर दिया गया।
 देवता गंगाचार्य के श्रद्धालु दूर-दूर से अपने आराध्य के दर्शन करने एवं आशीर्वाद लेने के लिए आते हैं। यहां पर भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया था।
 देवता के पुजारी किशोर लाल शर्मा, गुर राम सिंह, कारदार मेहर चंद, अमर चंद, वेद प्रकाश, रमेश शर्मा, सतीश, ओम प्रकाश शर्मा भी देवता के प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित हुए।

16 दिसम्बर को जिले के लगभग 250 से अधिक देवी-देवताओं के कपाट बंद हो जाएंगे। कपाट बंद होते ही देवी-देवता स्वर्ग प्रवास पर निकलेंगे। इनमें से कई देवालयों के कपाट माघ संक्रांति को खुलेंगे तो कइयों के फाल्गुन संक्रांति को खुल जाएंगे। ऐसे में अब श्रद्धालुओं के पास देवता के दर्शन के लिए 2-3 दिन ही शेष बचे हैं।

रोट गांव के आराध्य देवता गंगाचार्य का रथ पहले चांदी का था, ऐसे में इलाके के हारियानों ने स्वेच्छा से धन एकत्रित किया और इसे सोने का बनाया।

Check Also

अवैध मदरसे पर छापा, 21 बच्चों को कराया मुक्त

लखनऊ। दुबग्गा के अवैध मदरसे से बाल आयोग की टीम ने 21 बच्चों को मुक्त …