Breaking News
Home / breaking / भाजपा मुख्यालय में जश्न का माहौल, मोदी-मोदी के गूंजने लगे नारे

भाजपा मुख्यालय में जश्न का माहौल, मोदी-मोदी के गूंजने लगे नारे

add kamal

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की 403 विधानसभा सीटों पर शुरूआती रूझान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बहुमत मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

bjp

लखनऊ में भाजपा मुख्यालय पर एकजुट कार्यकर्ता झूमने-नाचने लगे। सभी ने ‘मोदी-मोदी’ के जमकर नारे लगाने शुरू कर दिए।

keva bio energy card-2

यूपी विधानसभा चुनाव की शनिवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। शुरूआती एक घंटे के रूझान में भाजपा को बहुमत मिलते ही पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में जश्न का माहौल शुरू हो गया।

लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुनामी जैसी स्थिति यूपी विस चुनाव में देखते ही भाजपा कार्यकर्ता झूमने लगे। इस दौरान फोन पर बधाईयों का दौर भी शुरू हो गया।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि यूपी में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बना रही है। काम बोलता है का सूपडा साफ हो जाएगा। पत्थर वाली सराकर तो रेस में नहीं थी। पीएम की सूनामी के आगे कोई टिक नहीं पाएगा।

Check Also

नई नवेली दुल्हन बीच सड़क पति को छोड़कर थाने पहुंची, बोली-प्रेमी संग रहूंगी

  आगरा। शमसाबाद में शादी के 11वें दिन ससुराल जाते समय बीच सड़क पर पति …