रायपुर। यहां उरला थानांतर्गत ग्राम बेंद्री में कुछ लोगों ने मामूली विवाद में एक महिला का जबरन सिर मुंडन कर दिया। पीडि़ता के शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पीडि़ता सत्या जोशी पति कोमल जोशी (28 वर्ष) निवासी बेंद्री रोड उरला ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि मकान का टैक्स नहीं देने पर आरोपियों ने उसके साथ यह वहशियाना हरकत की।
रिपोर्ट में बताया कि आरोपी डोमन जोशी, कोमल जोशी, झगड़ू जोशी एवं अजय जोशी ने मकान टैक्स के पैसों को लेकर विवाद किया और फिर उसके साथ गाली गलौज की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की और जबरन उसके सिर का मुंडन कर दिए। बहरहाल पुलिस ने कोई गिरफ्तारी नहीं की है। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।