Breaking News
Home / breaking / मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ पुजारी ने किया रेप

मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ पुजारी ने किया रेप

समस्तीपुर। बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना के ताजपुर बाजार के निकट बीती रात मानसिक रूप से विक्षिप्त एक महिला के साथ पुजारी के द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि करीब 40 वर्षीय एक विक्षिप्त महिला कल रात ताजपुर बाजार के निकट खड़ी थी तभी एक पुजारी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। विक्षिप्त महिला द्वारा शोर मचाने पर पुजारी अंधेरे का लाभ लेकर वहां से भाग निकला। महिला के शोर मचाने पर वहां पहुंचे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से एक मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद मोटरसाइकिल जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी और पुजारी का बताया गया है। पुलिस ने पीड़ित महिला को मेडिकल जांच के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल मे भर्ती कराया है। आरोपी पुजारी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Check Also

एबीवीपी का विद्यार्थी स्नेहमिलन समारोह एसपीयू में आयोजित

न्यूज नजर डॉट कॉम गंगटोक। सिक्किम प्रोफेशनल युनिवर्सिटी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सिक्किम …