Breaking News
Home / देश दुनिया / मेट्रो में चेकिंग के दौरान महिला के म्यूजिक सिस्टम में मिला तमंचा

मेट्रो में चेकिंग के दौरान महिला के म्यूजिक सिस्टम में मिला तमंचा

 

नई दिल्ली। दिल्ली में चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन पर जांच के दौरान एक महिला के पास से तमंचा बरामद हुआ। वह दो लोगों के साथ स्टेशन के अंदर आ रही थी। मेट्रो पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन में प्रवेश करने से पहले महिला के पास मौजूद बैग और डिब्बे की एक्स-रे मशीन से जांच की गई। तलाशी लेने पर डिब्बे से तमंचा बरामद हुआ। उसे म्यूजिक सिस्टम के बीच में छुपाकर रखा गया था।

पूछताछ में पता चला कि महिला मुकुंदपुर की रहने वाली है। उसके साथ एक महिला और एक पुरुष भी था। घटना के बाद पुरुष फरार हो गया।

आरोपी महिला के अनुसार अन्य महिला उसकी बहन और पुरुष उसका पति है। महिला ने बताया कि उसने सड़क के किनारे स्थित दुकान से म्यूजिक सिस्टम खरीदा था। उसे इसमें रखे तमंचे के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

मेट्रो पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। महिला का कोई पुराना रिकॉर्ड नहीं निकला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Check Also

अकेली महिलाओं के घरों में झांकता था युवक, 50 महिलाओं ने की शिकायत

नादिया. पश्चिम बंगाल के नादिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां …