Breaking News
Home / breaking / मोदी 1 साल से यशवंत सिन्हा को नहीं दे रहे अपॉइंटमेंट, फिर साधा निशाना

मोदी 1 साल से यशवंत सिन्हा को नहीं दे रहे अपॉइंटमेंट, फिर साधा निशाना

 

नई दिल्ली। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में वित्तमंत्री रहे यशवंत सिन्हा नेे अर्थव्यवस्था में गिरावट को लेकर गुरुवार को एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीते डेढ़ साल से अर्थव्यवस्था में लगातार गिरावट जारी है। वह पीएम मोदी से मिलने के लिए एक साल से वक्त मांग रहे हैं लेकिन उन्हें अभी तक समय नहीं दिया गया है।

सिन्हा ने कहा कि अर्थव्यस्था में गिरावट के लिए अब पिछली सरकार को दोष नहीं दिया जा। यह सरकार 40 महीने से काम कर रही है, इसलिए हम पिछली सरकारों पर अपनी नाकामयाबी का ठीकरा नहीं फोड़ सकते। सिन्हा ने कहा कि मैंने पीएम मोदी समेत कई मंत्रियों से मिलने का समय मांगा था, लेकिन समय नहीं दिया गया। साफ है, मुझे बता दिया गया कि मेरा क्या महत्व है।

 

मैं बीजेपी में जीएसटी का सबसे बड़ा पक्षधर रहा हूं, उस समय मैं उस कमेटी में था। गुजरात सरकार के विरोध के बावजूद मैंने जीएसटी के काम को आगे बढ़ाया। आज जो लोग जीएसटी को आजादी के बाद का सबसे बड़ा रिफॉर्म बता रहे हैं, उस समय वे लोग कहीं पर भी नहीं थे।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की भी तारीफ करते हुए सिन्हा ने कहा कि सिंह एक बड़े अर्थशास्त्री हैं, उनकी राज्यसभा में दी गई स्पीच बिल्कुल सही साबित हुई। सभी को उनकी बातों को गंभीरता से सुनना चाहिए और उस पर अमल करना चाहिए। आज बैंक कर्ज देने में हिचकते हैं। आठ लाख करोड़ रुपए एनपीए में फंसे हुए हैं। अर्थव्यवस्था धीमी है, नई नौकरियां नहीं हैं, इसकी जिम्मेदारी तो सरकार को ही लेनी होगी।

यशवंत सिन्हा ने केंद्रीय मंत्रियों द्वारा अपनी आलोचना पर भी जवाब देते हुए कहा कि हो सकता है कि मैं उतना अर्थशास्त्र नहीं जानता हूं, जितना केंद्र के कुछ मंत्रियों को पता है। यह भी हो सकता है कि राजनाथ सिंह और पीयूष गोयल मुझसे ज्यादा अर्थशास्त्र समझते हों, लेकिन मैं उनके इस विचार के सहमत नहीं हूं।

यह भी पढ़ें

मोदी ने करीब से गरीबी देखी, जेटली अब सबको करीब से दिखा रहे हैं !

Check Also

4 मई शनिवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास , कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, रात 08.39 …