Breaking News
Home / breaking / राबड़ी को चाहिए देसी बहुएं, सिनेमा हॉल-मॉल जाने वाली नहीं चलेंगी

राबड़ी को चाहिए देसी बहुएं, सिनेमा हॉल-मॉल जाने वाली नहीं चलेंगी


पटना। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री एवं आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी को अपने लाडलों के लिए हाई-फाई नहीं बल्कि देसी बहुएं चाहिए। लालू-राबड़ी इन दिनों अपने दोनों बेटों के लिए बहुओं की तलाश में हैं।

 

बेटे तेज प्रताप और तेजस्वी प्रसाद  बिहार सरकार में मंत्री हैं। लालू प्रसाद यादव के 70वें जन्मदिन पर रविवार को पत्रकारों ने जब उनसे बेटों की शादी के बारे में पूछा तो राबड़ी ने कहा कि उन्हें अपने बेटों के लिए सिनेमा हॉल और मॉल जाने वाली लड़की बहू बनाकर घर नहीं लानी है।

वे ‘संस्कारी लड़की’ को बहू बनाएंगी। तेज प्रताप के लिए वह खास तौर पर संस्कारी लड़की चाहती हैं क्योंकि उनका कहना है तेज प्रताप बहुत धार्मिक हैं। लड़की घर चलाने वाली, बड़े बुजुर्गों का आदर करने वाली हो, हमें ऐसी लड़की चाहिए।

Check Also

पत्नी ने चाकू से पति का नाजुक अंग काटने का प्रयास किया

बिजनौर। स्योहारा में एक महिला ने दरिंदगी दिखाते हुए अपने पति के हाथ पैर बांधकर …