Breaking News
Home / देश दुनिया / राष्ट्र के खिलाफ नारे ‘स्वीकार्य नहीं’: रिजिजू

राष्ट्र के खिलाफ नारे ‘स्वीकार्य नहीं’: रिजिजू

kiran rijiju
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने शुक्रवार को सरकार का रुख दोहराते हुए कहा कि देश में राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गृह मंत्रालय ने इस प्रकरण में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्र विरोधी नारे लगाये जाने के संबंध में पूछे गये एक प्रश्न के जवाब में कहा कि चाहे वह जेएनयू हो या इस देश में कहीं भी किसी भी अन्य विश्वविद्यालय में राष्ट्र के खिलाफ नारे स्वीकार्य नहीं हैं। हम इस पर गंभीर अपराध की तरह विचार करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस देश में आप रहते हैं उसी के खिलाफ नारे लगते हैं तो कैसा लगता है। इस प्रकरण में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाया जाएगा।

जेएनयू में संसद हमले के दोषी अफजल की बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में देश विरोधी नारे लगाये जाने के मामले में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी कहा कि भारत विरोधी नारे लगाने वालों को सरकार बख्शेगी नहीं। उन्होंने कहा कि जेएनयू में जो कुछ हुआ है उसे लेकर पुलिस आयुक्त को जरूरी निर्देश दिए हैं। आवश्यक कदम उठाया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री के बयान के कुछ देर बाद ही दिल्ली पुलिस ने छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

Check Also

एम्स की परीक्षा में नकल कराते दो डॉक्टर समेत पांच लोग गिरफ्तार

देहरादून। ऑल इंडिया स्तर पर एम्स द्वारा आयोजित एमडी परीक्षा (इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *