Breaking News
Home / breaking / वैष्णो देवी भवन और आसपास पहाड़ों पर बिछी बर्फ की चादर

वैष्णो देवी भवन और आसपास पहाड़ों पर बिछी बर्फ की चादर

add kamal

उधमपुर/जम्मू। गत दो दिनों से जारी बारिश के उपरांत शनिवार को आधार शिविर कटडा में बारिश का सिलसिला जारी रहा तो वहीं वैष्णो देवी भवन पर बर्फवारी हुई। इसको लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला। भवन तथा इसके आसपास के पहाडों पर सफेद चादर बिछ गई है।

img_20170108_082825

इससे तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। इसको देखते हुए कम्बलों की मांग भी बढ गई है। गत दो दिनों से जारी बारिश के उपरांत प्रभावित हुई कटडा से सांझीछत के बीच चलने वाली हैलिकॉटर सेवा शनिवार को भी लगभग पूरा दिन प्रभावित रही। जिसके चलते श्रद्धालुओं ने पैदल या घोडे की मदद से ही चढाई करना उचित समझा। इसी दौरान रामबन प्रशासन ने मार्ग में फंसे घाटी जाने वाले यात्रियों को निकाल कर उन्हें बनिहाल रेलवे स्टेशन पर पहुंचाया ताकि वह रेल सेवा के जरिए अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। शनिवार दूसरे दिन भी बारिश तथा बर्फवारी का सिलसिला जारी रहा। इस कारण पंचैरी लिंक मार्ग पर आवाजाही प्रभावित रही।

keva-00

कई वर्षों बाद हुई भारी बर्फबारी, देश-दुनिया से कटा शिमला

हिमाचल प्रदेश के विभिन्न भागों में बीते 24 घंटों से हो रही बारिश और भारी हिमपात से जनजीवन प्रभावित हुआ है। राजधानी शिमला बर्फभारी की सफेद चादर से ढक गया है। कई वर्षों बाद हुई इस भारी बर्फबारी के कारण शिमला का संपर्क देश के अन्य भागों से कट गया है। शिमला में बीती रात से ढाई फुट बर्फबारी हो चुकी है। शिमला में शनिवार को दिनभर बर्फबारी जारी रही। जिसके कारण शिमला-कालका राष्ट्रीय राजमार्ग और भारत-तिब्बत सड़क मार्ग समेत कई शिमला-किन्नौर, कुल्लू, लाहुस्पिती, चंबा और सिरमौर जिले के अधिकांश सड़क मार्ग बंद पड़े हुए हैं। प्रशासन को बर्फबारी के चलते सड़क मार्ग को खोलने में कठिनियों का सामना करना पड़ रहा है। शिमला जिला बर्फबारी के कारण शनिवार को रोजमर्रा की वस्तुएं जैसे दूध, ब्रेड और समाचार-पत्रों से महरूम रहा। इसके साथ ही राजधानी और ग्रामीण इलाकों में बिजली और पानी की आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है। हिमाचल पथ परिवहन निगम के एक प्रवक्ता ने बताया कि बर्फबारी के कारण सैकड़ों बस रूट बंद हो गए हैं। निगम के मंडल प्रबंधक रघबीर चौधरी ने बताया कि बर्फबारी का सबसे अधिक असर शिमला, कुल्लू और चंबा जिलों के सड़क मार्ग पर पड़ा है। जबकि, मंडी जिला सामान्य रूप स प्रभावित रहा। शिमला में बर्फबारी के कारण कई पेड़ धराशाई हो गए हैं और अधिकांश स्थानों पर लगभग 20 घंटे से बिजली की आपूर्ति बाधित है। शिमला में कई वर्षों बाद ऐसी बर्फबारी हुई है। इस बीच मौसम में आए बदलाव के कारण पारे में गिरावट दर्ज की गई है। बीती रात शिमला शहर का न्यूनतम तापमान -0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दिन के समय शिमला का अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में शनिवार को अधिकतम तापमान धर्मशाला में 14.4 डिग्री सेल्सियस जबकि कल्पा में न्यूनतम तापमान 0.4 दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान बर्फबारी में कमी आने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि इस दौरान राज्य के कुछ स्थानों में हिमपात होगा। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह प्रदेश में मौसम के साफ रहने की संभावना जताई है। जबकि आगामी दो दिनों तक पारे में गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना जताई है। वहीं दूसरी ओर सूखे की मार झेल रहे किसान व बागवानों के लिए बर्फबारी और बारिश राहत लेकर आई है।

Check Also

 2 मई गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, नवमी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह …