Breaking News
Home / breaking / शिमला में सुबह शुरू हुई बर्फबारी, उत्तरी भारत और धूजेगा

शिमला में सुबह शुरू हुई बर्फबारी, उत्तरी भारत और धूजेगा

screenshot_2017-01-11-00-55-02-021_com-google-android-gm

 

सड़क मार्ग बंद

शिमला। प्रदेश की राजधानी शिमला में सोमवार सुबह से ही हिमपात हो रहा है। ताजा हिमपात से शिमला में वाहनों की रफ्तार थम गई है। प्रदेश के अन्य पर्यटक स्थलों कुफरी, मनाली और नारकंडा में भी ताजा हिमपात हुआ है।

IMG_20170116_114508

इसके अतिरिक्त प्रदेश के अन्य भागों में भी बीती रात ही वर्षा व बर्फबारी जारी है। बर्फबारी और बारिश से प्रदेश ठंड की चपेट में आ गया है। शिमला में हुई ताजा बर्फबारी के शिमला-चण्डीगढ़ और शिमला से नीचे के इलाकों का संपर्क कट गया है। इसके साथ ऊपरी शिमला से भी संपर्क ना के बराबर है।

kewa-product

भारत-तिब्ब्त राष्ट्रीय राजमार्ग-5 भी बर्फबारी से बंद हो गया है। वहीं बीते 6 जनवरी को हुई बर्फबारी के बाद प्रशासन ने बर्फ से निपटने के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

add kamal

जिलाधीश शिमला रोहन चन्द ठाकुर ने बताया कि बर्फबारी से निपटने के लिए सड़कों पर पहले से ही जरूरी मशीनरी तैनात कर दी गई है। इसके अतिरिक्त अस्पताल जैसे जरूरी सड़क मार्गों को प्राथमिकता पर खोला जाएगा।

जनजातीय जिला के मुख्यालय केलांग में 6 इंच, कोकसर में एक फुट, जबकि रोहतांग में दो फीट से अधिक ताजा हिमपात दर्ज किया जा चुका है। घाटी की सड़कें बंद हो गई हैं।

दूसरे जनजातीय जिला किन्नौर भी में दो से छह इंच तक की बर्फबारी हुई है। धर्मशाला, चंबा व कुल्लू की ऊंची चोटियों पर भी हिमपात रुक-रुककर जारी है। बीती रात राजधानी शिमला को न्यूनतम तापमान माइनस 0.3 डिग्री दर्ज किया गया।

प्रदेश में सबसे कम तापमान बीती रात केलांग में माइनस 4 और कल्पा में माइनस 3 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि पर्यटन नगरी मनाली में पारा शून्य रहा। प्रदेश के अन्य शहरों को न्यूनतम तापमान बीती रात धर्मशालश 8.2, भुंतर 4.4, सोलन 5.4, कांगड़ा 7.4, नाहन 5.7 और सुंदरनगर में 6.5 डिग्री सेलीसयस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिक ऊंचाई व मध्यम इलाकों में भारी हिमपात या वर्षा की चेतावनी जारी की है।

Check Also

अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में दो सुरक्षा प्रहरी सहित 11 अरेस्ट

सन्तोष खाचरियावास अजमेर। राजस्थान में अजमेर स्थित राज्य की एक मात्र उच्च सुरक्षा कारागृह (हाई …