Breaking News
Home / देश दुनिया / सत्ता की भूखी और भ्रष्ट पार्टी है भाजपा : केजरीवाल

सत्ता की भूखी और भ्रष्ट पार्टी है भाजपा : केजरीवाल

kejariwal6

नई दिल्ली। उत्तराखंड में हो रही राजनीतिक उठापटक के बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा पर आरोप लगाया है कि राज्य की कांग्रेस सरकार के लिए इस बार बागी बने विजय बहुगुणा ने, 2012 में मुख्यमंत्री बनते ही भाजपा के किरण मंडल को लालबत्ती देकर ख़रीदा था, लेकिन अबकी बार भाजपा ने उनको खरीद लिया।
उत्तराखंड की वर्तमान कांग्रेस सरकार की सत्ता पर मड़रा रहे खतरे और वहां के राजनीतिक हालत पर आप नेता एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर हॉर्स ट्रेडिंग करार देते हुए कहा कि पहले अरुणाचल प्रदेश, अब उत्तराखंड। भाजपा यह साबित कर रही है कि वह भ्रष्ट, देशद्रोही और सत्ता की भूखी पार्टी है।
इसी तरह पार्टी के ओर से शनिवार को किए गए ट्विटस में पूर्व मुख्यमंत्री बहुगुणा को एक भ्रष्ट राजनेता बताते हुए कहा गया कि यह अफ़सोस की बात है कि देवभूमि की बागडोर किसी पुरुषार्थी की बजाय व्यापारी के हाथ में आ जाती है। आज भाजपा उसी कांग्रेस के, उसी पूर्व मुख्यमंत्री बहुगुणा को नेता मानने को तैयार है, जिसे उसने भ्रष्टाचार का आरोपी बताया था। भाजपा का यह जोड़तोड़ लोकतंत्र के साथ भद्दा मज़ाक है, क्या जनता क्षेत्र का प्रतिनिधि ऐसे मोलभाव के लिए चुनती है?
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि राज्य को कांग्रेस और भाजपा ने मिलकर बर्बाद कर दिया है। क्या जनता ने इसी जोड़-तोड़ की राजनीति के करने लिए प्रतिनिधियों को विधानसभा में भेजा था? राज्य में सरकार गिराने-बचाने के लिए विधायकों की बोली लगना जनता के वोट की ताक़त का गला घोटने जैसा है। केंद्र सरकार द्वारा राज्य सरकारों को इस तरह कमज़ोर करने की कोशिशें लोकतंत्र की हत्या समान है।

Check Also

दोस्त की गर्लफ्रेंड से बनाए अवैध सम्बन्ध, अधजली लाश ने खुद उगले राज

कोंडागांव। जिले में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। बताया जा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *