Breaking News
Home / breaking / सहारनपुर की आंच : मायावती ने सेंक ली रोटियां, राहुल रह गए पीछे

सहारनपुर की आंच : मायावती ने सेंक ली रोटियां, राहुल रह गए पीछे

mayawati1

 

लखनऊ। सहारनपुर में दलितों और ठाकुरों के बीच भड़की हिंसा की आग में मायावती तो रोटी सेंक कर चली गई लेकिन राहुल गांधी पीछे रह गए हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को सहारनपुर प्रशासन ने सहारनपुर आने की अनुमति नहीं दी है।

rahul gandhi
सहारनपुर के शब्बीरपुर पहुंचे कांग्रेस नेता पी.एल. पुनिया ने ऐलान किया कि अगर प्रशासन अनुमति नहीं देता है तो भी राहुल सहारनपुर जाएंगे।

उधर, सहारनपुर जिले के एसएसपी बबलू कुमार ने कहा कि राहुल को सहारनपुर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कुमार को एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे के स्थान पर लगाया गया है, जिन्हें सहारनपुर की जातीय हिंसा और संघर्ष के बाद 24 मई को निलंबित कर दिया गया था।

add kamal

यह है मामला

सहारनपुर के शब्बीरपुर गांव में महाराणा प्रताप की शोभायात्रा के दौरान हुए एक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। इसके बाद विशेष जाति पर दलितों के साथ अत्याचार करने और उनके घर जलाने का मामला सामने आया था। भिड़ंत में एक सवर्ण की मौत हो गई।

इस मामले में भीम आर्मी के नेता चंद्रशेखर के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इसके बाद बीते रविवार को भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में दिल्ली के जंतर मंतर पहुंचकर प्रदर्शन किया था।

तीन दिन पहले मायावती यहां पहुंचीं। उनके जाते ही एक बार फिर हिंसा भड़की और सवर्ण जाति के लोगों ने मायावती की सभा से लौट रहे लोगों पर हमला कर दिया। हिंसा के शिकार कई लोग अब भी अस्पताल में भर्ती हैं।

Check Also

दो बहनों ने की खुदकुशी… छेड़छाड़ से तंग आकर घुट-घुट कर जी रहा था परिवार

  बरेली। शोहदे से तंग आकर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी दो सगी बहनों ने …