Breaking News
Home / देश दुनिया / हिमाचल में पहाड़ों पर बर्फबारी, राजस्थान में शीतलहर

हिमाचल में पहाड़ों पर बर्फबारी, राजस्थान में शीतलहर

winter
शिमला। हिमाचल प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। राज्य के अधिक ऊंचाई वाले और जनजातीय क्षेत्रों में गुरुवार सुबह से ही हिमपात हो रहा है जबकि निचले क्षेत्रों में हल्की वर्षा का समाचार है।

मौसम में इस ताजा बदलाव से पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है। इससे राजस्थान भी अछूता नहीं रहा।

जयपुर-अजमेर समेत राज्य के कई शहरों में आसमान दिनभर बादलों से घिरा रहा और रह-रहकर शीतलहर चलती रही।
हिमाचल के जनजातीय जिले किन्नौर व लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर सुबह से बर्फबारी हो रही है। ताजा बर्फबारी से इन क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
मौसम में ताजा बदलाव के बाद अधिकतम तापमान में जोरदार गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की कमी हुई है।

Check Also

एबीवीपी का विद्यार्थी स्नेहमिलन समारोह एसपीयू में आयोजित

न्यूज नजर डॉट कॉम गंगटोक। सिक्किम प्रोफेशनल युनिवर्सिटी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सिक्किम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *