Breaking News
Home / breaking / हे भगवान ! 9 साल की बच्ची ने लगाई फांसी

हे भगवान ! 9 साल की बच्ची ने लगाई फांसी

add kamal

नई दिल्ली। भारत नगर इलाके में नौ साल की एक नाबालिग लड़की ने पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। उसे एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। पुलिस उसका बयान दर्ज नहीं कर सकी है। ऐसे में उसने यह कदम क्यों उठाया, यह साफ नहीं हो पाया है। घटना शुक्रवार दोपहर की है।

hang

पुलिस के अनुसार बच्ची के पिता नहीं है। उसके परिवार में उसकी मां, बड़ी बहन के अलावा मामा हैं। सभी भारत नगर इलाके की जेजे कालोनी में रहते हैं।

मां व बहन घरेलू सहायिका का काम करती है। घटना के समय घर में कोई नहीं था। पड़ोसियों ने देखा कि बच्ची कमरे के अंदर फंखे से फंदे पर लटकी हुई है।

keva bio energy card-2

उसने कमरे के दरवाजे को भी अंदर से बंद कर लिया था। इस बीच उसके परिजन भी आ गए और पड़ोसियों की मदद से दरवाजे को तोड़कर उसे फंदे से नीचे उतारा गया है। वह पूरी तरह से बेसुध थी।

इसके बाद उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराकर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। स्थानीय डाक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए एलएनजेपी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में बच्ची के परिजन भी ज्यादा कुछ बता नहीं पा रहे हैं। ऐसे में बच्ची के पूरी तरह से ठीक होने का इंतजार किया जा रहा है, ताकि उसका बयान दर्ज कर घटना की सच्चाई का पता लगाया जा सके।

Check Also

10 मई शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

    वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि, अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, …