Breaking News
Home / breaking / 12 साल में अकेले ने किया 500 बच्चीयों से रेप, आरोपी निकला ‘साइको’

12 साल में अकेले ने किया 500 बच्चीयों से रेप, आरोपी निकला ‘साइको’

rape3

 

नई दिल्ली। मासूम बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाने वाले सीरियल रेपिस्ट सुनील रस्तोगी के मामले में एक नया खुलासा हुआ है। वह बीते 12 वर्षो में करीब 500 से ज्यादा बच्चियों को हवस का शिकार बना चुका था। इतना ही नहीं वह पोर्न फिल्में देखने का भी आदी है। आशंका है कि अश्लील क्लिप देखने का आदी होने से वह साइको हो चुका था। जांच से जुड़े एक पुलिस अधिकारी ने बताया की आरोपी कई लड़कियों को अपने सामने कपड़े पहनने को मजबूर करता था।

screenshot_2017-01-11-00-55-02-021_com-google-android-gm

एक तरह से सभी वारदातों को देता था अंजाम

पुलिस सूत्रों की माने तो आरोपी एक ही ट्रेन, एक ही ट्रैक, एक ही तरह की ड्रेस का इस्तेमाल करता था। हर बार संपर्क क्रांति ट्रेन से गाज़ियाबाद उतरता और एक ही ट्रैक पर पैदल ही शिकार की तलाश में निकलता।

kewa-product

पुलिस को मिली तीन पीड़िता

सूत्रों की माने तो दिल्ली पुलिस को तीन महिलाओं ने ऐसे बयान दिए हैं जिसे सुनकर पुलिस भी दंग रह गई। महिलाओं ने बताया कि वर्ष 2006 में जब वारदात हुई तब वे नाबालिग थीं। परिवार व लोकलाज के डर की वजह से उन्होंने इस बारे में तब किसी को कुछ नहीं बताया था।

add kamal

सुनसान जगह को चुनता था आरोपी

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी की माने तो आरोपी हमेशा ऐसी जगहें चुनता था, जहां कम लोग आते-जाते थे। उसने ज्यादातर निर्माणाधीन इमारतों और खाली घरों को चुना। जब उसे ऐसी जगहें नहीं मिलती थीं तो वह लड़कियों को उन जगहों पर ले जाता था जहां ज्यादातर बैचलर या छात्र रहते हैं। वह दोपहर के समय ऐसी वारदातों को अंजाम देता था।

एक जगह में दो बार मामला हुआ था दर्ज

वर्ष 2001 से 2004 तक दिल्ली में रहने वाला आरोपी पहली बार 2006 में उत्तराखंड के रुद्रपुर में गिरफ्तार हुआ था। बाद में वह जमानत पर रिहा हो गया। 2016 में फिर उसके खिलाफ एक बार रुद्रपुर में केस दर्ज किया गया।

12 जनवरी को अंतिम वारदात थी आरोपी की

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने दावा किया है कि वह 2004 से ऐसी वारदातों को अंजाम दे रहा है। पुलिस ने बताया कि 2016 में उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था और वह एक बार फिर जमानत पर रिहा हो गया।

गत 13 दिसंबर 2016 को उसने न्यू अशोक नगर में एक लड़की से छेड़छाड़ की कोशिश की। इस मामले की जांच चल ही रही थी कि आरोपी ने 12 जनवरी को दो और लड़कियों को ठीक वैसे ही अगवा किया और वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। लेकिन इस घटना के बाद वह फंस गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

सम्बन्धित खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

मासूम बच्चियों को हवस का शिकार बनाने वाला सीरियल रेपिस्ट अरेस्ट

Check Also

पत्नी ने चाकू से पति का नाजुक अंग काटने का प्रयास किया

बिजनौर। स्योहारा में एक महिला ने दरिंदगी दिखाते हुए अपने पति के हाथ पैर बांधकर …