Breaking News
Home / breaking / बेटियों को फांसी दे खुद भी फंदे से लटक गया डेयरी बूथ चलाने वाला

बेटियों को फांसी दे खुद भी फंदे से लटक गया डेयरी बूथ चलाने वाला

add kamal
जोधपुर। जोधपुर में गुरुवार को एक पिता ने अपनी ही दोनों बेटियों को फांसी लगा दी और इसके बाद खुद भी फांसी के फंदे पर लटक गया। घटना के समय युवक की पत्नी मंदिर बाहर गई थी, लौटने पर इस बात का खुलासा हुआ।

hang1

आस-पास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर 21 निवासी देवीसिंह दूध की डेयरी चलाता था।

गुरुवार शाम को उसकी पत्नी मंदिर गई थी। देवीसिंह अपनी दोनों बेटियां के साथ अकेला था। इस बीच देवीसिंह ने अपनी दोनों बेटियों को फंदा लगा कर मार दिया और खुद भी फंदे से लटक गया।

पत्नी वापिस आई तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला। महिला ने पड़ोसियों और अपने परिजनों को बुलाया उनके दरवाजा खोलने पर तीनों फंदे से लटके मिले। पुलिस को सूचित कर तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल कारण पता नहीं लग पाया है।

keva bio energy card-2

Check Also

4 मई शनिवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास , कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, रात 08.39 …