Breaking News
Home / पॉलिटिक्स / कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

digvijay singh
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा भर्ती घोटाले में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ  स्थानीय अदालत ने गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। अदालत ने मामले में अगली सुनवाई की तिथि 14 मार्च तय की है।
विशेष सत्र न्यायाधीश काशीनाथ सिंह ने इस मामले में सिंह के अदालत में उपस्थित नहीं होने पर उनके खिलाफ गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया। इससे पहले पुलिस ने इस मामले में अदालत में 169 पृष्ठों का आरोपपत्र पेश किया।
इस मामले में के. के. कौशल और ए. के. प्यासी सहित सात अन्य आरोपियों को अदालत द्वारा 30,000 रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी गई।
सिंह पर वर्ष 1993 से वर्ष 2003 के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री रहने के दौरान मप्र विधानसभा भर्ती घोटाले में शामिल होने का आरोप है। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा इस मामले में आरोपपत्र प्रस्तुत करने से पहले गत वर्ष 15 अक्तूबर को सिंह से करीब पांच घंटे तक पूछताछ की जा चुकी है।

Check Also

कंगना की तस्वीर पर लिखा- क्या भाव चल रहा है मंडी में कोई बताएगा?

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को BJP ने हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *