Breaking News
Home / breaking / राजस्थान प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी को घोषणा

राजस्थान प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी को घोषणा

ashok parnami

भाजपा की नई प्रदेश टीम घोषित

जयपुर, 11 दिसम्बर (हि.स.)। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की बहुप्रतिक्षित प्रदेश कार्यकारिणी रविवार को घोषित हो गई है। इसके साथ ही आठ जिला अध्यक्ष भी बनाए गए हैं। कार्यकारिणी में नौ प्रदेश उपाध्यक्ष, दो प्रदेश महामंत्री, नौ प्रदेश मंत्री, एक कोषाध्यक्ष और एक प्रदेश प्रवक्ता की घोषणा की गई है। कार्यकारिणी में पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद निहालचंद मेघवाल सहित तीन सांसदों और तीन विधायकों को शामिल किया गया है। सवाई माधोपुर से विधायक और जयपुर राजपरिवार से जुड़ी दीया कुमारी को संगठन की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की है। फिलहाल कार्याकरिणी में एक ही प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। माना जा रहा है कि बाकी के प्रदेश प्रवक्ताओं की घोषणा भी जल्द की जाएगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर अशोक परनामी की दूसरी बार ताजपोशी के बाद करीब एक साल से पुरानी कार्यकारिणी से ही काम चल रहा था। राजे सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद प्रदेश कार्याकारिणी गठन की अटकलें तेज हो गई थी। इन अटकलों पर रविवार को घोषणा के साथ ही विराम लग गया है। राज्य में मंत्रिमंडल की दौड़ में लगे कई विधायकों को संगठन की जिम्मेदारी देकर संतुष्ट करने का प्रयास किया गया है।

kewa-product

प्रदेश उपाध्यक्ष- रामनारायण डूडी (राज्यसभा सांसद), निहालचंद मेघवाल (सांसद- श्रीगंगानगर), ओम बिड़ला (सांसद कोटा), राजेन्द्र गहलोत, लक्ष्मीनाराण दवे, अल्का गुर्जर (विधायक बांदीकुई), चुन्नीलाल गरासिया, भगवती झाला, प्रहलाद पंवार। प्रदेश महामंत्री- भजनलाल शर्मा, अभिषेक मटोरिया (विधायक, नोहर)। प्रदेश मंत्री- मुकेश दाधिच, कैलाश मेघवाल, सरोज प्रजापत, दीया कुमारी (विधायक सवाई माधोपुर), बलवान यादव, हरभगवानसिंह, जगदीश देवासी, के.के. विश्नोई और अरूण अग्रवाल। कोषाध्यक्ष- रामकुमार भूतड़ा। प्रवक्ता- अशोक लाहोटी।

add kamal

इनके अलावा आठ जिलों के अध्यक्षों की भी घोषणा हुई है। इनमें चित्तौड़गढ़- रतन गाड़री, डूंगरपुर- बेलजी पाटीदार, बूंदी- महिपत सिंह, झालावाड़- संजय जैन (ताऊ), सवाई माधोपुर- सुरेश जैन, जोधपुर देहात- भोपाल सिंह बढ़ला, बाड़मेर- जालिम सिंह रावलोत और बारां जिला अध्यक्ष राजेन्द्र नागर को बनाया गया है।

 

Check Also

दो बहनों ने की खुदकुशी… छेड़छाड़ से तंग आकर घुट-घुट कर जी रहा था परिवार

  बरेली। शोहदे से तंग आकर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी दो सगी बहनों ने …