Breaking News
Home / अजमेर / सेवादल कार्यकर्ता जाएंगे जयपुर

सेवादल कार्यकर्ता जाएंगे जयपुर

savadal
अजमेर। प्रदेश कांग्रेस सेवादल के नवनियुक्त प्रदेश मुख्य संगठक राकेश पारीक 8 दिसम्बर को सुबह 10 बजे प्रदेश सेवादल कार्यालय, बनी पार्क जयपुर में सेवादल प्रदेश मुख्य संगठक का पदभार ग्रहण करेंगे। उन्हें निवर्तमान प्रदेश मुख्य संगठक सुरेश चौधरी कार्यभार सौपेंगे।

इस कार्यक्रम में अजमेर शहर जिला कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी भाग लेंगें। कांग्रेस सेवादल के जिला मुख्य संगठक शैलेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी सेवादल कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे। अजमेर शहर जिला कांग्रेस सेवादल के वर्दीधारी कार्यकर्ता मंगलवार सुबह 7 बजे गांधी भवन से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Check Also

अजमेर में मस्जिद में सो रहे मौलवी की हत्या, मुस्लिमों में रोष

अजमेर। रामगंज थाना क्षेत्र के कंचन नगर में स्थित मस्जिद में हुए एक हमले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *