Breaking News
Home / breaking / दरगाह क्षेत्र में सम्पत्ति विवाद में बच्चे को गोली मारी, आरोपी रिश्तदार फरार

दरगाह क्षेत्र में सम्पत्ति विवाद में बच्चे को गोली मारी, आरोपी रिश्तदार फरार


अजमेर। अजमेर दरगाह क्षेत्र स्थित खादिम मोहल्ले में मंगलवार देर शाम दो परिवारों के बीच विवाद में चली गोली से एक बालक गंभीर घायल हो गया। सूचना मिलते ही दरगाह थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा हालात को काबू में किया।

घटना रात करीब साढे आठ बजे की बताई जा रही है। खादिम मोहल्ले की गली नंबर पांच में गोली चलने की आवाज से हडकंप मच गया। दो खादिम परिवारों के बीच दरगाह के सामने स्थित एक दुकान को लेकर अरसे से चल रहे विवाद ने अचानक खूनी खेल का रूप ले लिया।

बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच सम्पत्ति विवाद हो रहा था। इसी दौरान नदीम नामक शख्स ने रिवाल्वर से चार फायर किए इनमें से एक फायर 14 वर्षीय फरदीन हुसैन नामक बच्चे को जा लगा। घटना के बाद मौके पर भारी भीड जमा हो गई। इस बीच घायल फरदीन को उपचार के लिए तत्काल जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Check Also

6 मई सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, दोपहर …