Breaking News
Home / breaking / दुल्हन की बिन्दौली पर चढ़ा ट्रक, 13 लोगों की मौत, 3 दर्जन घायल

दुल्हन की बिन्दौली पर चढ़ा ट्रक, 13 लोगों की मौत, 3 दर्जन घायल

 

प्रतापगढ़। राजस्थान के प्रतापगढ़ सम्भाग के छोटी सादड़ी में नेशनल हाइवे 113 के पास सोमवार रात करीब 9 बजे दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां सड़क मार्ग से गुजर रही गाड़ियां लोहार परिवार की दुल्हन की बिंदोली पर एक बेकाबू ट्रक जा चढ़ा और कई लोगों को कुचल दिया। इससे 6 युवकों व 4 बच्चों सहित 13 जनों की मौत हो गई और तीन दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। इनमें खुद दुल्हन भी शामिल है।

अचानक हुए इस हादसे के कारण हाईवे पर चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद घायलों को छोटी सादड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर घायलों को उदयपुर रैफर कर दिया गया है। सूचना मिलने पर जिला कलेक्टर श्याम सिंह राजपुरोहित व एसपी अनिल बेनीवाल भी अस्पताल पहुंच गए। प्रशासन ने मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतको के परिजन को 50-50 हजार व घायलों को 20-20 हजार रुपए की तत्काल सहायता मुहैया कराई है।

गांव में गाड़ियां लोहार रतनलाल की पुत्री रेखा की सोमवार को शादी थी। बारात उदयपुर के वल्लभ नगर के आकोला गांव से आने वाली थी। इससे पहले वधू पक्ष के लोग दुल्हन के साथ बिंदौली के रूप में रामदेवजी मंदिर में पैदल ही धोक लगाने जा रहे थे। रात करीब 9 बजे अनियंत्रित ट्रक ने बिंदौली में चल रहे लोगों को रौंद दिया।

 

हादसे की सूचना पर बारात रास्ते से ही लौट गई। हादसे में घायल दुल्हन रेखा को उसे उदयपुर रैफर कर दिया।
उधर, सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस सहित कई निजी वाहनों से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। शहर से कई लोग मदद करने अस्पताल पहुंच गए।

Check Also

6 मई सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, दोपहर …