Breaking News
Home / अजमेर / नामदेव समाज की सभी संस्थाओं के पदाधिकारी दिल्ली में जुटेंगे

नामदेव समाज की सभी संस्थाओं के पदाधिकारी दिल्ली में जुटेंगे

add kamal
नामदेव राष्ट्रीय संगठन निर्माण का दूसरा चरण
नामदेव न्यूज डॉट कॉम
अजमेर। पुष्कर की पीपा समाज धर्मशाला में गत रविवार को नामदेव राष्ट्रीय संगठन निर्माण की नींव पड़ी।

pushkar1

पहले चरण में सभी नामदेवबंधुओं को सार्वजनिक निमंत्रण था। लोग विभिन्न राज्यों से स्वेच्छा से जुटे। इस विचार मंच का उद्देश्य भीड़ जुटाना नहीं था। पहला चरण केवल इस विचार को आगे बढ़ाना था कि राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने और अपना हक पाने के लिए सभी घटकों के एक होने का समय आ चुका है।

समाजबंधुओं ने इस पर अपनी सहमति की मुहर लगा दी। कोर कमेटी के ताराचंद रतन ने बताया कि अगले चरण में नामदेव समाज की विभिन्न खापों-घटकों के संस्था पदाधिकारियों से विचार-विमर्श किया जाएगा।

 

इसके लिए 9 अक्टूबर को नई दिल्ली में बैठक होगी। इसके स्थान की घोषणा जल्द ही की जाएगी। बैठक के लिए सभी संस्थाओं को औपचारिक रूप से निमंत्रण दिया जाएगा। फिर भी किसी संस्था पदाधिकारी को निमंत्रण नहीं मिल सके तो उनसे आग्रह है कि वे फिर भी बैठक में उपस्थित होकर मार्गदर्शन दें। सभी की भागीदारी से ही इस महान उद्देश्य की पूर्ति हो सकेगी।

संबंधित खबरों के लिए क्लिक करें-

सबके साथ से होगा नामदेव राष्ट्रीय संगठन का निर्माण

goo.gl/O638NQ

नामदेव समाज के 35 घटक अब होंगे एक

goo.gl/ii4oSI

नामदेव समाज चला नई राह पर

goo.gl/FHZw0p

Check Also

प्रसिद्ध TV कलाकार कपिल पंजाबी ने अजमेर में किया मतदान 

न्यूज नजर डॉट कॉम अजमेर। लोकतंत्र का आधार मताधिकार है। यह अधिकार होने के साथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *