Breaking News
Home / breaking / सबके साथ से होगा नामदेव राष्ट्रीय संगठन का निर्माण

सबके साथ से होगा नामदेव राष्ट्रीय संगठन का निर्माण

pushkar8
नामदेव न्यूज डॉट कॉम
अजमेर। पुष्कर की पवित्र धरा पर गत रविवार को हुई सर्व नामदेव समाज की बैठक में राष्ट्रीय संगठन निर्माण की सभी ने वैचारिक स्वीकृति दी। साथ ही बैठक में तय हुआ कि सभी खापों के सभी संगठनों को साथ लेकर राष्ट्रीय संगठन की परिकल्पना को मूर्त रूप दिया जाए। पूर्व में सक्रिय किसी भी संस्था-संगठन के अस्तित्व को चुनौती देना मकसद नहीं है।
संविधान-पंजीयन पर चर्चा
बैठक में नामदेव राष्ट्रीय संगठन के भावी संविधान और पंजीयन मसले पर चर्चा हुई। उज्जैन से आए इंजीनियर अरुण नामदेव ने कुछ पेचीदिगियों का जिक्र किया तो कोर कमेटी के ताराचंद रतन ने स्पष्ट किया कि सबसे पहला प्रयास तो नामदेव राष्ट्रीय संगठन निर्माण के लिए वैचारिक सहमति बनाना है। आम सहमति से बाद में अन्य औपचारिकताएं भी पूरी कर ली जाएंगी।

pushkar9
कोर कमेटी सदस्य नहीं लेंगे कोई पद
बैठक में ताराचंद रतन ने स्पष्ट किया कि इस बैठक की आयोजक कोर कमेटी के सभी 9 सदस्य नामदेव राष्ट्रीय संगठन में कोई भी पद नहीं लेंगे। वे संगठन से जुड़कर पीछे से सहयोग करेंगे। यह भी स्पष्ट किया गया कि वर्तमान में सक्रिय किसी भी संस्था-संगठन के पदाधिकारी भी नामदेव राष्ट्रीय संगठन में पद नहीं ले सकेंगे। अलबत्ता उन सभी की सहमति व भागीदारी से ही नामदेव राष्ट्रीय संगठन का गठन किया जाएगा।
समाजबंधुओं की भावनाओं को सलाम

add
पुष्कर में हुई इस बैठक का आयोजन किसी भी बैनरतले नहीं हुआ। केवल कोर कमेटी की सूचना पर विभिन्न राज्यों से विभिन्न खापों-घटकों के लोग स्वस्फूर्त भावना से एकत्र हुए। साथ बैठकर वैचारिक आदान-प्रदान किया, साथ भोजन प्रसादी ग्रहण की। कई समाजबंधुओं ने स्वेच्छा से इस बैठक का खर्च उठाने के उद्देश्य से आर्थिक सहयोग किया। समाजबंधुओं की भावना से भी गद्गद् हुए। बैठक के दौरान ही कुवैत में बसे सिख नामदेव बंधु महेन्द्र सिंह टोंकी का मैसेज आया। उन्होंने इस प्रयास की सराहना की और आर्थिक सहयोग प्रदान कर इस महान प्रयास में भागीदारी की इच्छा जताई। बैठक में ना कोई अतिथि के रूप में विराजमान था और ना ही माला पहनाकर किसी का सम्मान किया गया। सभी समभाव की चादर पर समान रूप से विराजमान थे।
ये थे मौजूद
महेश कुमार छीपा, बस्सी
अशोक कुमार छीपा, सांगानेर
राजेश भाखर, सांगानेर
हेमंत कुमार नागर, भिनाय
मनोज भाटी
हनुमान शरण रेवाडिय़ा
सत्यनारायण परिहार
बंशीलाल पंवार
निरंजन लाल खमायचा
उमेश कुमार लूंडर
अरविंद कुमार नामदेव
श्रीमती सुशीला नामदेव
रमेश चंद छीपा, रतलाम
सुनील नामदेव
विष्णु देशमा, रतलाम
ताराचंद काणीगांवा, अजमेर
ओमप्रकाश सोपरा, अजमेर
बालूराम छीपा
कैलाशचंद छीपा
नौरतमल सरावगी
पदमराज डीडवानिया, जोधपुर
जगदीश प्रसाद, रामपुर
रोहित कुमार, श्रीगंगानगर
त्रिलोकचंद नेहरिया, डेह
गणपत राम तोलम्बिया
नेमीचंद भाटी
राजेन्द्र कुमार तोणगरिया, कडै़ल
कुणाल अपूर्वा, किशनगढ़
कैलाश अपूर्वा, किशनगढ़
सत्यनारायण थुथगर, किशनगढ़
अमरचंद लोदा
शिवराज तोलम्बिया
सुखदेव नेहरिया
सुरेश परिहार, भोपालगढ़
जीवराज नेहरिया, नागौर
सत्यनारायण कींजड़ा, नागौर
संतोष तोणगरिया, अजमेर
कमल छीपा, जयपुर
ताराचंद रतन, श्रीगंगानगर
हजारीमल चौहान, सिरोही
मांगीलाल नेनमल जी सिरोही
दुर्गालाल नामा, मालपुरा
गोविंद नारायण गोठानिया, ढसूक
पुखराज नागर, किशनगढ़
माणकचंद तोणगरिया, नागौर
अरुण नामदेव, उज्जैन
श्रीमती निशा नामदेव, उज्जैन
हंसराज लोदा, गोविंदगढ़
रामगोपाल रुणवाल, पुष्कर
प्रकाश चंद रुणवाल
छगनलाल छीपा
नथमल चौहान, कालिंद्री
मोहनलाल, गोईली
खीमाराम खाखल
गोविंदराम प्रागाजी कालिंद्री
पारसमल कालिंद्री
सुरेश कुमार गोयली, सिरोही…आदि

संबंधित खबरों के लिए क्लिक करें-

नामदेव समाज के 35 घटक अब होंगे एक

goo.gl/ii4oSI

नामदेव समाज चला नई राह पर

goo.gl/FHZw0p

Check Also

अवैध मदरसे पर छापा, 21 बच्चों को कराया मुक्त

लखनऊ। दुबग्गा के अवैध मदरसे से बाल आयोग की टीम ने 21 बच्चों को मुक्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *