Breaking News
Home / breaking / माली समाज का चौहदवां सामूहिक विवाह सम्मेलन 8 मार्च को आजाद पार्क में

माली समाज का चौहदवां सामूहिक विवाह सम्मेलन 8 मार्च को आजाद पार्क में

 

 

  अजमेर। अजमेर जिला माली (सैनी) सामूहिक विवाह समिति के तत्वाधान में इस बार 10 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्मेलन 08 मार्च शुक्रवार को जे.एल.एन.अस्पताल के पास, आजा़द पार्क ,अजमेर में आयोजित किया जाएगा।                                                    इस चौदहवें विवाह सम्मेलन में ढोल धमाकों के साथ सजी-धजी बारात  सुबह 10.00 बजे मालियान धर्मशाला , सुन्दर विलास, सुभाष उद्यान के सामने, अजमेर से होती हुई शहर के प्रमुख मार्गो सोनी जी की नसियां, फव्वारा सर्किल, आगरा गेट चौराहा से हाथी वाटा पावर हाऊस सुचना केंद्र चौराहा, डाक बंगला, पटेल स्टेडियम होते हुये दोपहर 12.05 बजे आजाद पार्क, अजमेर पहुचेगी जहॉ बारात का भव्य स्वागत व सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा।             

सभी दुल्हे द्वारा फुलो से सजे चंवरी द्वार पर तोरण कार्यक्रम 12.15 बजे होगा। इसके बाद मंच पर वर व वधु द्वारा वरमाला-कार्यक्रम 12.45 बजे  होगा।

इसके बाद अतिथि, विशिष्ट अतिथि, कार्यक्रम अध्यक्ष, पदधाधिकारियों, दानदाताओं का सम्मान किया जायेगा। प्रख्यात व प्रशिक्षित पंडितों द्वारा मंत्रौचार से चंवरी पंडाल में पाणिग्रहण संस्कार- 2.30 बजे किया जायेगा। फिर भोजन-प्रसादी के बाद  कार्यक्रम के अंत मे विदाई समारोह का आयोजन – सांय 04.30  बजे होेगा।                                           

मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद मदनलाल सैनी होगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यवसायी त्रिलोक चन्द्र इन्दौरा करेंगे। विशिष्ठ अतिथि वर्तमान विधायक वासुदेव देवनानी, अनिता भदेल, मेयर धमेन्द्र गहलोत, पुनम चन्द्र मारोठिया, बिजय कुमार सैनी, हनुमान कच्छावा, चादं मल टांक ,डुंगर सिंह सांखला, कन्हैया लाल गहलोत, राजेश भाटी, कन्हैया लाल दग्दी होंगे।

  चौदहवां (14 वाँ ) सामुहिक विवाह सम्मेलन को सफल बनाने के 14 समितियों का गठन किया हैं। सभी पधाधिकारी व कार्यकर्ताओं को अपने-अपने कार्यों की जिम्मेदारी सौप दी है । विवाह समिति ने अब तक करीब 550 जोडों से अधिक को सामुहिक विवाह सम्मेलन द्वारा परिणय-सूत्र में बांधा है।            विवाह समिति समाज में फैली फिजूल – खर्ची, बाल-विवाह व अन्य कुरीतियों को दूर करने का प्रयास कर रही है।    

   मीडिया प्रभारी-प्रदीप कच्छावा ने बताया कि इस अवसर पर समिति अध्यक्ष धीसु गढवाल, सुरेन्द्र   चौहान, मुरलीधर चौहान, प्रदीप कच्छावा, रुप चन्द्र भाटी,सुगन चन्द्र उबाना, बिशन सांखला, नेमीचन्द बबेरवाल, पुनम चन्द्र चौहान,ओम प्रकाश चौहान, गोपीकिशन जादम, रमेशचंद्र कच्छावा, यशोदा नंदन चौहान, श्यामलाल तंवर,नौरत कच्छावा, बाबुलाल सांखला , महेंद्र चौहान, मदन कच्छावा, ओम नारायण पलरिया, चन्द्र शेखर मौर्य, शंकर टांक,   मनोरमा परिहार उपस्थित थे। 

यह भी पढ़ें

नामदेव टांक महासभा का सामूहिक विवाह सम्मेलन आज, 21 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे

Check Also

रामलला के दर्शन कर भावुक हुए पाकिस्तानी श्रद्धालु

अयोध्या। पाकिस्तान के 33 शहरों के 223 श्रद्धालुओं ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दरबार में …