Breaking News
Home / breaking / राहुल की मौजूदगी में पूर्व भाजपा नेता तिवाड़ी और 12 निर्दलीय विधायक कांग्रेस में शामिल

राहुल की मौजूदगी में पूर्व भाजपा नेता तिवाड़ी और 12 निर्दलीय विधायक कांग्रेस में शामिल

जयपुर। राजस्थान के भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंत्री घनश्याम तिवाड़ी, सुरेंद्र गोयल तथा जनार्दन सिंह गहलोत और 12 निर्दलीय विधायक आज शक्तिकेंद्र कार्यकर्ता प्रशिक्षक सम्मेलन में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गए।

वर्षों तक भाजपा में रहे तिवाड़ी ने भारत वाहिनी पार्टी का गठन करके पिछला विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। उनकी खुद की जमानत जब्त हो गई। इसी तरह पूर्व मंत्री सुरेंद्र गोयल भी विधानसभा चुनाव हार गए। कांग्रेस से भाजपा में शामिल होकर मंत्री का दर्जे का सुख भोगकर गहलोत वापस कांग्रेस में आए हैं।

निर्दलीय विधायकों बाबूलाल नागर, संयम लोढ़ा, महादेव सिंह खंडेला, खुशवीर सिंह, लक्ष्मण मीणा, बलजीत यादव, रामकेश मीणा, पूर्व मंत्री सुरेंद्र गोयल, जनार्दन गहलोत, कांतिलाल मीणा, रमिला खड़िया और राजकुमार गौड़ भी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

Check Also

नई नवेली दुल्हन बीच सड़क पति को छोड़कर थाने पहुंची, बोली-प्रेमी संग रहूंगी

  आगरा। शमसाबाद में शादी के 11वें दिन ससुराल जाते समय बीच सड़क पर पति …