Breaking News
Home / breaking / देशभर में संत नामदेव जयंती महोत्सव की धूम शुरू

देशभर में संत नामदेव जयंती महोत्सव की धूम शुरू

namdev-jayanti
आज व कल कई जगह कार्यक्रम
नामदेव न्यूज डॉट कॉम
अजमेर। संत शिरोमणी नामदेव महाराज की 746 वीं जयंती पर देशभर में जगह-जगह आयोजनों की धूम शुरू हो चुकी है। देवउठनी एकादशी के पावन पर्व और संत नामदेव के जन्म अवसर पर कई जगह सामूहिक विवाह सम्मेलनों का आयोजन भी किया जा रहा है। प्रमुख रूप से कहां क्या होगा, इस पर एक रिपोर्ट-

मध्यप्रदेश के गाडरवारा में नामदेव जयंती पर संत शिरोमणी का नमन करते समाज के युवा।
मध्यप्रदेश के गाडरवारा में नामदेव जयंती पर संत शिरोमणी का नमन करते समाज के युवा।

गाडरवारा

gadarwara1gadarwara2
संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज की जयंती के शुभअवसर पर नामदेव समाज गाडरवारा की ओर से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र नामदेव व नगर अध्यक्ष राजेंद्र बघेल के नेतृत्व में गाडरवारा के युवा कार्यकर्ताओं ने नगर के प्रसिद्ध डमरूघाटी में पौधरोपण किया।

रतलाम
नामदेव वैष्णव छीपा समाज रतलाम की ओर से 11 नवम्बर को नामदेव जयंती धूमधाम से विनोद नामदेव के निवास पर शाम 6 बजे मनाई जाएगी। समाज के अध्यक्ष आर.सी.छीपा ने बताया कि कार्यक्रम में समाज के सभी भाई बहन सम्मिलित होंगे।

मुंबई
भारत की आर्थिक राजधानी और मायानगरी के नाम से विख्यात मुंबई में पिछले साल की तरह इस बार भी संत नामदेव के जन्मोत्सव की धूम मचेगी। श्री नामदेव विट्ठल सेवा मंडल व नामदेव नवयुवक मंडल, मुंबई ने जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने की तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं।

add kamal
भायंदर ईस्ट में बीपी क्रास रोड नंबर 4 स्थित श्री नामदेव हॉल में 11 नवम्बर को नामदेव जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इससे पूर्व 10 नवम्बर को शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक भव्य भजन संध्या होगी। 11 नवम्बर को सुबह 7.30 बजे से 9 बजे तक अल्पाहार के बाद धूमधाम से संत नामदेव की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा नामदेव हॉल से बी.पी.रोड, गोडदेव नाका, शिरडी नगर, इंद्रलोक होते हुए श्री विश्वकर्मा सुधारवाड़ी जाएगी। वहां दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक स्वागत समारोह व इसके बाद भोजन प्रसादी होगी। शाम 5 बजे समारोह का समापन होगा।
महोत्सव को लेकर भरत चौहान, गोविंद परमार, कैलाश सी.परमार, महेश भाटी, भरत आर.भाटी, दिलीप चौहान, शेषमल भाटी, बाबूजी राठौड़, मूलचंद गहलोत, सुकनराज परिहार, ताराचंद टेलर, भीखाभाई गहलोत, पारसमल गहलोत, धनराज गहलोत आदि वरिष्ठ समाजबंधु तैयारियों में जुटे हैं।

mumbai

यदि किसी माता-बहनों को कलश शोभा यात्रा में नाम लिखवाना हो तो वे महेश भाटी व बाबूजी राठौड़ से सम्पर्क कर रसीद कटवाकर शामिल हो सकती हैं। इसके लिए महेश भाटी से 09323103816 और बाबूजी राठौड़ से 09224166225 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा शोभायात्रा में घोड़े पर सवारी के लिए 2100 रुपए की रसीद कटाकर नाम लिखा सकते हैं।

add

चैन्नई
राजस्थान नामदेव छीपा समाज चैन्नई देवउठनी एकादशी पर 11 नवम्बर को संत शिरोमणी नामदेव महाराज की जयंती पर कई कार्यक्रम आयोजित करेगा। गोपाल छीपा मंडवारिया ने नामदेव न्यूज डॉट कॉम को बताया कि नाटू पिलियार कोइल स्ट्रीट स्थित बीकेआर सॉवकार हॉल में दोपहर 3.30 बजे नामदेव समाज की महिलाएं भजन कीर्तन करेंगी। शाम 7 बजे आरती व प्रसाद के चढ़ावे होंगे। शाम 7.30 बजे आरती व 8 बजे प्रसादी होगी।

गुना

नामदेवजी महाराज की जयंती पर 13 नवंबर को चल समारोह निकाला जाएगा। घनश्याम नामदेव ने बताया कि पंडाजी चौराहा स्थित द्वारकाधीश मंदिर से इसकी शुरूआत होगी। यह शहर के प्रमुख मार्गों से होकर वापस मंदिर में आए। यहां भंडारा भी आयोजित किया गया है।

मंदसौर
नामदेव समाज मंदसौर भी संत शिरोमणी नामदेव महाराज की जयंती बड़े धूमधाम से देवउठनी एकादशी 11 नवम्बर को मनाएगा। इसके तहत रावण रोड खानपुरा स्थित श्री पंढरीनाथ नामदेव मंदिर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नामदेव जी की पालकी यात्रा निकाली जाएगी, हवन अभिषेक होगा और साबुदाना की खिचड़ी की महाप्रसादी का वितरण होगा आयोजन के तहत सुबह 9 बजे अभिषेक, 11 बजे हवन, शाम 4 बजे पालकी यात्रा व शाम 6 बजे महाआरती एवं महाप्रसादी होगी। पालकी यात्रा श्री पंढरीनाथ नामदेव मंदिर खानपुरा से प्रारम्भ होकर पूरे खानपुरा क्षेत्र में भ्रमण कर पुन: मंदिर पहुंचेगी।

मंडी आदमपुरा
संत नामदेव सेवा समिति मंडी आदमपुरा की ओर से 11 नवम्बर को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित संत नामदेव मंदिर में जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके मुख्य अतिथि हिसार के समाजसेवी मोतीराम रतन होंगे। अध्यक्ष हरियाणा ओबीसी आयोग के पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा करेंगे। स्वागताध्यक्ष हनुमान सिंह राठौड़ होंगे। विकास रोहिला, कृष्ण पाटनेचा, नंदकुमार चौहान, छेलूराम सतबीर पंवार, वेदप्रकाश नेहला, श्रीमती रेणु सांखला, राममूर्ति राठौड़ व पृथ्वी जी रेंजर विशिष्ट अतिथि होंगे। आयोजन के तहत सुबह 8.15 बजे हवन, 10.15 बजे दीप प्रज्ज्वलन, 10.30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम व दोपहर 12.15 बजे प्रसाद वितरण होगा।

करेली
करेली में निरंजन चौक स्थित गांधी भवन में 10 नवम्बर को नामदेव जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके तहत सुबह 9 बजे सुंदरकांड पाठ, 10.30 बजे हवन पूजन, 11.30 बजे महाआरती व दोपहर 12 बजे प्रसादी वितरण होगा

रायपुर छत्तीसगढ़
समस्त नामदेव समाज रायपुर की ओर से रामनगर स्थित स्व.रामचरण लक्ष्मी नामदेव धर्मशाला में 10 नवम्बर को दोपहर 3 बजे से नामदेव जयंती समारोह मनाया जाएगा। नामदेव समाज विकास मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष ईश्वरी उर्फ कन्हैया नामदेव व शहर युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेश कुमार नामदेव ने बताया कि इस मौके पर तुलसी विवाह भी होगा। साथ ही नामदेव मंदिर में जयपुर से मंगाई गई महालक्ष्मी की मूर्ति की स्थापना की जाएगी।
इसी तरह नामदेव समाज विकास परिषद रायपुर के तत्त्वावधान में 11 नवम्बर को जलगृह मार्ग रावण भाटा रोड, सुलभ शौचालय के पास टिकरापारा रायपुर में नामदेव जयंती समारोह मनाया जाएगा। अध्यक्ष नारायण प्रसाद नामदेव ने बताया कि दोपहर 2 बजे संत नामदेव की महाआरती होगी। उन्होंने सभी समाजबंधुओं से आयोजन में शामिल होने की अपील की है।

पिपरई अशोकनगर
मध्यप्रदेश के पिपराई जिला अशोक नगर में 10 नवम्बर को रेलवे स्टेशन के पास स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में नामदेव महाराज की जयंती मनाई जाएगी। इसके तहत सुबह 8 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 3 बजे हवन पूजन व प्रसादी वितरण होगा। अध्यक्ष सतपाल नामदेव व सचिव आशाराम नामदेव ने सभी समाजबंधुओं से आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया है।

जबलपुर
मध्यप्रदेश नामदेव क्षत्रिय एकता परिषद के तत्त्वावधान में 10 नवम्बर को सुबह 8.30 बजे एलआईजी 14, दमोह रोड, शिवनगर मैदान जबलपुर में नामदेव जयंती समारोह व युवक=युवती सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष सुनील नामदेव ने यह जानकारी दी।

शहडोल
नामदेव समाज विकास परिषद शहडोल मध्यप्रदेश संत नामदेव जयंती महोत्सव व युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन 13 नवम्बर को मानस भवन नगरपालिका परिषद में किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वाणिज्य उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ला होंगे। अध्यक्षता परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष राजेन्द्र नामदेव मैहर करेंगे। विशिष्ट अतिथि अवध नारायण नामदेव, जे.के.नामदेव, राम जी नामदेव, सरोजबाला नामदेव, डॉ.के.एल.नामदेव, सतीश नामदेव, जवाहरलाल नामदेव, श्यामलाल नामदेव, बालेन्द्र नामदेव व धन्नूलाल नामदेव विशिष्ट अतिथि होंगे। जिलाध्यक्ष सुरेश नामदेव ने बताया कि सुबह 9.30 बजे नामदेव जी की आरती व दीप प्रज्ज्वलन होगा। 10 बजे अतिथियों का स्वागत, 10.30 बजे सिख समुदाय के प्रवचन, 11 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। दोपहर 12 बजे संत नामदेव की शोभायात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 1:30 बजे अतिथियों का सम्मान व उद्बोधन होगा। दोपहर 2.30 बजे भोजन प्रसादी होगी।

टीकमगढ़
मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में लाल दरवाजा स्थित संत नामदेव मंदिर में 10 नवम्बर को नामदेवजी की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। समस्त नामदेव समाज अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद नामदेव ने बताया कि सुबह 5 बजे जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसके बाद 9 से 11 बजे तक सत्यनारायण जी की कथा होगी। 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक हवन होगा। दोपरह 3 से शाम 6 बजे तक सुंदरकांड पाठ होगा। शाम 4 से 7 बजे तक प्रसाद वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बाहर से आए समाजबंधुओं के लिए भोजन व ठहरने की व्यवस्था मंदिर में होगी।

सागर
सागर (मध्यप्रदेश) में इस बार नामदेव जयंती समारोह की तैयारियां बड़े पैमाने पर चल रही हैं। वहां श्री देव जुगल किशोर मंदिर ट्रस्ट के बैनरतले नामदेव नवयुवक मंडल के सहयोग से 8 से 10 नवम्बर तक नामदेव जयंती के उपलक्ष्य में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
अध्यक्ष महेशचंद्र वैद्य, उपाध्यक्ष मनोज नामदेव, सचिव अनिल वर्मा, कोषाध्यक्ष कमलेश नामदेव व सह सचिव संतोष नामदेव ने बताया कि आयोजन के मुख्य अतिथि अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, भोपाल के कुलपति प्रो.मोहनलाल छीपा होंगे। विशिष्ट अतिथि सांसद लक्ष्मीनारायण यादव, विधायक शैलेंद्र जैन व नामदेव समाज विकास परिषद के प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र नामदेव मैहर होंगे। आयोजन के तहत 8 नवम्बर को मेहंदी, रंगोली, थाली सजाओ, पेंटिंग, डांस, वन मिनट प्रश्नमंच आदि प्रतियोगिताएं होंगी। 9 नवम्बर को सुबह 8 बजे वाहन रैली निकाली जाएगी। रैली नामदेव सत्संग भवन इतवारा बाजार से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई वापस यही लौटेगी। 10 नवम्बर को सुबह 7.30 बजे ध्वजारोहण, 8 बजे हवन, 8 से 10 बजे तक कु.राधिका देवी के भजन-प्रवचन, 10 बजे अतिथियों का उद्बोधन व 11.30 बजे पुरस्कार वितरण समारोह होगा।

 

कटनी

jalapa
पुरानी बस्ती कटनी के जालपा वार्ड में विट्ठल नामदेव समाज विकास संगठन की ओर से 10 नवम्बर को नामदेव जी की नगर शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा सुबह 9 बजे बरही रोड गुरुद्वारा से रवाना होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई नामदेव मंदिर पहुंचेगी। यहां दोपहर 12 बजे हवन पूजन व महाआरती होगी। इसके बाद भजन-कीर्तन, भोजन प्रसादी आदि का आयोजन होगा।

आष्टा
श्री नामदेव वैष्णव छीपा समाज आष्टा भी नामदेव जयंती धूमधाम से मनाएगा। इसके तहत 10 नवम्बर को श्री राम मंदिर मीरपुरा अलीपुरा आष्टा में सुबह 11 बजे संत नामदेव की विशेष आरती के बाद भोजन प्रसादी होगी।

 

ग्वालियर

gwalior-namdev-samaj
नामदेव समाज विकास परिषद मध्यप्रदेश के बैनरतले 10 नवम्बर को ग्वालियर के गोपाल मंदिर फूलबाग में जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा। यहां सुबह 9 बजे सुंदरकांड पाठ शुरू होगा। इसके बाद संत नामदेव जी की प्रतिमा पर माल्र्यापण किया जाएगा। इस मौके पर बच्चे डांस, कविता पाठ आदि की प्रस्तुति देंगे। अतिथिगण संत नामदेव की जीवनी पर प्रकाश डालेंगे। इसके बाद पारितोषिक वितरण होगा। आयोजन को लेकर रविवार को समाजबंधुओं की बैठक आयोजित की गई। आयोजन की खास बात यह है कि इसमें नामदेव समाज के सभी घटक मिलकर जयंती समारोह मनाएंगे।

गंज बासौदा

ganj
मध्यप्रदेश के गंज बासौदा शहर में नामदेव जयंती पर विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस सिलसिले में रविवार को समाजबंधुओं की बैठक हुई। आयोजन के तहत सुबह 8 बजे सिद्धेश्वरी मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा दोपहर 1 बजे नामदेव मंदिर पहुंंचेगी। वहां दोपहर 1 बजे सत्यनारायण भगवान की कथा होगी व इसके बाद दोपहर 3 बजे भोजन प्रसादी होगी।

बिलासपुर
बिलासपुर में नामदेव समाज धूमधाम से संत नामदेव की जयंती मनाएगा। नामदेव समाज विकास परिषद के जिला अध्यक्ष आलेख वर्मा ने बताया कि गत दिनों इस सिलसिले में नामदेव समाज विकास परिषद व युवा परिषद की बैठक आयोजित की गई। संत नामदेव भवन, नूतन कॉलोनी चौक सरकंडा में अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद नामदेव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित बैठक में यह निर्णय किया गया। उन्होंने बताया कि 11 नवम्बर देवउठनी एकादशी पर सुबह 9 बजे से रामसहाय दर्जी मंदिर गौडपाडा में स्थापित संत नामदेव की प्रतिमा की पूजा अर्चना की जाएगी। इसके बाद 9.30 बजे मंदिर से मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी। सुबह 10 बजे पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ व संत नामदेव की महाआरती होगी। 11.30 बजे संत नामदेव की जीवनी पर व्याख्यान होगा व दोपहर 12 बजे कार्यक्रम का समापन होगा। कार्यकारी अध्यक्ष संतोष वर्मा ने बताया कि जयंती समारोह की कड़ी में 13 नवम्बर को सुबह 10 बजे संत नामदेव भवन सरकंडा में समाज के बच्चों की रंगोली, फैंसी ड्रेस, चित्रकला, मेहंदी व डांस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

मोहना
ग्वालियर के ग्राम मोहना में भी नामदेव जयंती समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके तहत 13 नवम्बर को सुबह 10 बजे राम जानकी मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई दोपहर 2 बजे नीलगर चौराहा स्थित हीरा सोना मैरिज गार्डन पर संपन्न होगी जहां मुख्य समारोह होगा। समस्त नामदेव छीपा समाज मोहना व समस्त युवा नामदेव समिति मोहना के पदाधिकारियों ने सभी समाजबंधुओं से इस आयोजन में भाग लेने का आग्रह किया है।

नादनेर सिहोर
मध्यप्रदेश के सिहोर जिले के नादनेर में 10 नवम्बर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व श्रीमती साधना सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में नामदेव जयंती मनाई जाएगी। इससे पूर्व 9 नवम्बर की रात भजन संध्या होगी। 10 नवम्बर को संत नामदेव व भगवान विट्ठल-रुकमणि की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस मौके पर नामदेव समाज की पांच कन्याओं का कन्या दान किया जाएगा। साथ ही नामदेव समाज का परिचय सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा।

चित्रकूट
चित्रकूट में परिक्रमा मार्ग बरहा हनुमान मन्दिर के सामने स्थित नामदेव समाज धर्मशाला में 10 नवम्बर को भगवान विट्ठल व सन्त नामदेव की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा होगी। समाज अध्यक्ष अशोक नामदेव ने बताया कि इस मौके पर भंडारा भी होगा। उन्होंने सभी समाजबंधुओं से आयोजन में शामिल होने की अपील की है।

बरखेड़ी
संत शिरोमणी नामदेव की जयंती बरखेड़ी मंडल, भोपाल में धूमधाम से मनाई जाएगी। इस दौरान विशाल शोभायात्रा व पूजन का आयोजन किया जाएगा।
नामदेव समाज बरखेड़ी मंडल की ओर से 10 नवम्बर को सुबह 10.30 बजे शिव दुर्गा मंदिर के पास से शोभायात्रा निकाली जाएगी।

चांचौड़ी
श्री चारभुजा मंदिर नामदेव छीपा समाज संस्थान, चांचौड़ी जिला पाली की ओर से 10 व 11 नवम्बर को संत नामदेव जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
अध्यक्ष हंसराज परमार, सचिव कैलाश सोलंकी व कोषाध्यक्ष हस्तीमल गहलोत ने बताया कि दो दिवसीय समारोह के पहले दिन 10 नवम्बर को सुबह 11 बजे कार्यकारिणी की बैठक होगी। शाम 4 बजे संत नामदेव सामाजिक सेवा योजना के तहत फार्म वितरण व जांच कार्य किया जाएगा। शाम 5 बजे स्वजातीय बंधुओं का स्वागत, शाम 6.30 बजे महाआरती व महाप्रसादी होगी। रात 8.30 बजे वार्षिक सभा और इसके बाद रात्रि सत्संग होगा। इसमें दिलूराजा रानी, दिनेश भाटी, महेंद्र भाटी, सुरेश भाटी, हसमुख परमार व अन्य प्रस्तुतियां देंगे।
अगले दिन 11 नवम्बर को सुबह 7 बजे नाश्ता, 9 बजे संत नामदेव की शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 1 बजे महाप्रसादी होगी। इसके बाद दोपहर 3 बजे कार्यकारिणी की बैठक व समापन होगा। समारोह के दौरान संत नामदेव वाटिका में गेट का लोकार्पण भी होगा। महोत्सव का उद्घाटन समाजसेवी विजयराज चौहान करेंगे। विशिष्ट अतिथि सत्यनारायण कींजड़ा व आमंत्रित अतिथि सीताराम टांक होंगे। इनके अलावा गोविंद कुमार रामलाल परमार बिजापुर, जगदीश कुमार उम्मेद मल सोलंकी चामुंडेरी, राजेश कुमार ओगड़मल गहलोत दादाई, मदनलाल फूलचंद परिहार बाकली, बाबूलाल रूपचंद राठौड़ बारवा, मनोजकुमार बाबूलाल नामा तखतगढ़, जगदीश कुमार रामलाल नामा नोवी, रामकृष्ण मूलचंद सोलंकी नरोली, जेठमल हजारीमल परिहार तखतगढ़, राजेन्द्र कुमार चौथ मल परिहार तखतगढ़, सोगेश कुमार पुखराज परमार भारून्दा, शांतिलाल शेषमल परमार भुती, जेठमल लाल चंद गहलोत गुड़ाएंदला, राजेश कुमार मंशाराम सोलंकी चामुंडेरी, ललित कुमार लिच्छीराम सोलंकी बीसलपुर, नटवरलाल केसरीमल सोलंकी सांचौड़ी, मोहनलाल गंगाराम परिहार बारवा, जवेरचंद गमनीराम सोलंकी शिवगंज, नवीनकुमार देवीचंद परमार बिजापुर, हरिलाल चुन्नीलाल परिहार सेवाड़ी, सुनराज चुन्नीलाल परिहार सेवाड़ी, बदाम बाई हस्तीमल भाटी खुड़ाला, मंजुला बेन मगनजी पहाडिय़ा तवरी व पुखराज सोमाजी परिहार रूखाड़ा बतौर अतिथि शिरकत करेंगे।

हरिद्वार
श्री नामदेव ट्रस्ट हरिद्वार का 16 वां वार्षिक उत्सव 20 नवम्बर को धूमधाम से मनाया जाएगा। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि संत नामदेव के 746 वे जन्मोत्सव के अवसर पर वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा समाजबंधुओं से इस आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया है।

add1

उमरिया मानपुर
मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के मानपुर कस्बे में नामदेव समाजबंधु इस बार संत शिरोमणी नामदेव विकास परिषद के बैनरतले नामदेव जयंती और अधिक धूमधाम से मनाएंगे। इसके लिए विशेष टीम बनाकर ज्यादा से ज्यादा समाजबंधुओं को समारोह से जोड़ा जाएगा। पिछले दिनों आयोजित समाजबंधुओं की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में बड़ी संख्या में समाज के स्त्री-पुरुष व बच्चे मौजूद थे। राजेश नामदेव (बांधवगढ़) ने नामदेव न्यूज डॉट कॉम को बताया कि बैठक में समाज विकास पर भी चर्चा हुई। अतिथियों ने समाज के विकास व एकता को लेकर विचार व्यक्त किए। साथ ही युवाओं से समाजहित मं आगे आने का आह्वान किया। बैठक में तय किया गया कि विशेष कार्यकारिणी टीम का गठन कर ज्यादा से ज्यादा समाजबंधुओं को संत नामदेव जयंती महोत्सव से जोड़ा जाए। बैठक में समाज के हर वर्ग के लोग उत्साह से शामिल हुए। उन्होंने नामदेव महाराज के चित्र पर माल्र्यापण अर्पित कर समाज के लिए विकास की प्रार्थना की। विशेष कार्यकारिणी टीम में राजेश नामदेव (बांधवगढ़), बसंत नामदेव, शिवम नामदेव, गणेश नामदेव, ओमप्रकाश नामदेव, संतोष, फूलचंद, मौजीलाल, रामाप्रसाद, रामसुजान, गुरु प्रसाद, संजय, उमादत्त नामदेव, विक्रम, हरीश, रामदत्त, सुरेन्द्र नामदेव, वीरेन्द्र, अतुल, अम्बिका नामदेव, सुशीला, पूजा, राखी नामदेव, सावित्री, उमा नामदेव, लीलावती नामदेव, केशरबाई, सुनीता, सरोज, राधा, प्रेम, नेहा, प्रिंसी, हेमा, रूबी नामदेव को शामिल किया गया।

Check Also

नई नवेली दुल्हन बीच सड़क पति को छोड़कर थाने पहुंची, बोली-प्रेमी संग रहूंगी

  आगरा। शमसाबाद में शादी के 11वें दिन ससुराल जाते समय बीच सड़क पर पति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *