Breaking News
Home / breaking / होटल से 76 लड़कियां और 10 महिलाएं बरामद, आध्यात्मिक शिविर सन्देह के घेरे में

होटल से 76 लड़कियां और 10 महिलाएं बरामद, आध्यात्मिक शिविर सन्देह के घेरे में

राजसमंद। राजस्थान में राजसमंद जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने आज एक होटल पर छापा मार कर करीब 76 लडकियों को बरामद किया है। सभी लड़कियों को होटल में छिपा कर रखा गया था। लड़कियों के साथ 10 महिलाएं भी मिलीं हैं। इनमें से कई नाबालिग भी हैं। पुलिस ने सभी का मेडिकल मुआयना कराया है। इन लड़कियों को आध्यात्मिक शिविर की आड़ में यहां रखना बताया गया है। कई लड़कियों में माता-पिता नहीं हैं। दो लड़कियां तो नेपाल से लाई गई हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि कांकरोली एवं राजनगर के बीच स्थित राजमहल होटल पर पुलिस को गत दस दिनों से कुछ लडकियां होने की सूचना मिली थी।

 

इस पर पुलिस टीम ने बुधवार अपरान्ह दबिश दी तथा 76  लडकियां बरामद की है जिसमें कुछ नाबालिग भी हैं। होटल में इन लड़कियों को पिछले 10-15 दिन से छिपा कर रखा गया था। यह भी बताया जा रहा है कि सभी लड़कियां पाली के दाती मदन महाराज आश्रम की हो सकती हैं, हालांकि अभी तक पुलिस की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।

जानकारी के अनुसार राजसमंद के राजनगर स्थित होटल राजमहल में पिछले दस-पन्द्रह दिनों से लड़कियों को रखा गया है। इसकी सूचना के बाद पुलिस ने यहां छापा मारा है। पुलिस के साथ मौके पर बाल कल्याण समिति के सदस्य भी मौजूद थीं।

पुलिस होटल प्रबंधन से लड़कियों के बारे में पूछताछ कर रही है तथा होटल को सीज कर दिया गया है। होटल में डीएसपी राजेन्द्र सिंह सहित बाल कल्याण समिति सदस्य मामले की जांच में जुटे हैं।

अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार रेस्क्यू की गई सभी लड़कियां राजस्थान के बाहर की बताई जा रही हैं। पूछताछ में लड़कियों का बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल की होना सामने आया है।

Check Also

रामलला के दर्शन कर भावुक हुए पाकिस्तानी श्रद्धालु

अयोध्या। पाकिस्तान के 33 शहरों के 223 श्रद्धालुओं ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दरबार में …