Breaking News
Home / breaking / 96 वर्षीय दादी रतनमोहिनी बनी ब्रह्माकुमारी की नई स्पिरिचुअल मुखिया

96 वर्षीय दादी रतनमोहिनी बनी ब्रह्माकुमारी की नई स्पिरिचुअल मुखिया

आबूरोड। ब्रह्माकुमारीज संस्थान की हेड दादी हृदयमोहिनी काे निधन के बाद अब संस्था की नई स्प्रीचुअल हैड 96 वर्षीय दादी रतनमोहिनी को बनाया गया है।

आबू रोड में ब्रह्माकुमारीज संस्थान की मैनेजमेंट कमेटी में यह निर्णय लिया गया। इससे पूर्व दादी रतनमोहनी के पास संस्थान की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका का दायित्व था। संस्था की प्रमुख दादी ह्दयमोहिनी के देहावसान के बाद उनके इस नये पद की मैनेजमेंट कमेटी ने घोषणा की।

संस्थान की मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य तथा सूचना निदेशक करूणा ने आज बताया किया दादी रतनमोहिनी को अन्तर्राष्ट्रीय स्प्रीचुअल आर्गेनाईजेशन का स्प्रीचुअल मुखिया बनाया गया है। साथ ही ईशू दादी  एडिशनल स्प्रीचुअल चीफ की भूमिका निभायेगी। डॉ निर्मला ज्ञान सरोवर एकेडेमी में ज्वाइंट स्प्रीचुअल चीफ का प्रभार देखेंगी।

दादी रतनमोहिनी का जन्म 25 मार्च, 1925 को हैदराबाद सिंध में हुआ। वे 11 वर्ष की उम्र में ब्रह्माकुमारीज संस्थान के संस्थापक ब्रह्मा बाबा के सम्पर्क में आयी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुडक़र नहीं देखा। 96 वर्ष की उम्र में भी वे आज पूरी तरह से एक्टिव हैं। उनकी दिनचर्या प्रात: 3.30 बजे से शुरू होती है और रात्रि दस बजे तक उनकी ईश्वरीय सेवाओं की गतिविधियां चलती रहती हैं।

Check Also

अवैध मदरसे पर छापा, 21 बच्चों को कराया मुक्त

लखनऊ। दुबग्गा के अवैध मदरसे से बाल आयोग की टीम ने 21 बच्चों को मुक्त …