Breaking News
Home / साइंस & टेक्नोलॉजी / चंद्रमा पर 2017 में उतरेगा चंद्रयान-2

चंद्रमा पर 2017 में उतरेगा चंद्रयान-2

chandrayan 2
नई दिल्ली। भारत का दूसरा चंद्र अभियान ‘चंद्रयान-2’ साल 2017 में चंद्रमा पर उतरेगा। इसके साथ ही भारत द्वारा 2019 में सूर्य अभियान आदित्य एल-1 भी शुरू करने की संभावना है।
लोकसभा में एक प्रश्न के उत्तर में प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह ने कहा कि चंद्रयान-2 चंद्रमा की सतह पर 2017 में उतरेगा। दूसरे चंद्र अभियान का मकसद चंद्रमा पर जीवन के लक्षण एवं इसकी संभावनाओं का पता लगाना है।

सिंह ने कहा कि भारतीय अंतरिक्ष संगठन इसरो, प्रथम भारतीय सौर मिशन आदित्य एन-1 पर काम कर रहा है जिसका मकसद सूर्य का अध्ययन करना है। इसके लिए 378 करोड़ रुपए का बजट है। उन्होंने कहा कि भारत अंतरिक्ष विपणन बाजार में प्रवेश कर गया है और उसने सिंगापुर के छह उपग्रहों को प्रक्षेपित किया है जिससे भारत को 2.6 लाख यूरो की आय होगी।

Check Also

नहीं लगेगा 1 भी धेला, घर बैठे डॉक्टर को बताएं बीमारी, लिखवाएं पर्चा

नई दिल्‍ली. केंद्र सरकार द्वारा 2019 में शुरू की गई ऑनलाइन टेलीमेडिसिन सर्विस, ई-संजीवनी (eSanjeevani) का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *