Breaking News
Home / breaking / नया चमत्कार : 2022 में पेट्रोल-डीजल से नहीं बीयर से चलेगी आपकी कार

नया चमत्कार : 2022 में पेट्रोल-डीजल से नहीं बीयर से चलेगी आपकी कार

नई दिल्ली। जल्द ही आपकी कार पेट्रोल और डीजल की जगह बियर से चलती नजर आएगी। वैज्ञानिकों को बियर से ईंधन बनाने में सफलता मिल गई है। यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल के वैज्ञानिकों ने पाया कि बियर में बड़ी मात्रा में मौजूद एथेनॉल को ब्यूटेनॉल में बदला जा सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि 2022 तक यह ईंधन का प्रमुख स्त्रोत बन जाएगा।

 दुनिया की कई जगहों पर इसे पेट्रोल की जगह इस्तेमाल किया जा रहा है। हालांकि इसे फिलहाल एक आदर्श विकल्प नहीं माना जा सकता क्योंकि इसमें ऊर्जा घनत्व भी कम है और इंजन के लिए भी उपयुक्त नहीं होगा।

  वैज्ञानिकों ने बियर में मौजूद एथेनॉल को एक अलग तरह से इस्तेमाल करने का तरीका इजाद किया है, जो इंजनों के लिए उपयुक्त होगा। उनका कहना है के  ब्यूटेनॉल को ईंधन के रूप में इस्तेमाल करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि वर्तमान कारों में ना के बराबर बदलाव करके भी इसे इस्तेमाल किया जा सकता है।

Check Also

अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में दो सुरक्षा प्रहरी सहित 11 अरेस्ट

सन्तोष खाचरियावास अजमेर। राजस्थान में अजमेर स्थित राज्य की एक मात्र उच्च सुरक्षा कारागृह (हाई …