Breaking News
Home / स्पोर्ट्स / न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को पहले टेस्ट में 122 रनों से हराया

न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को पहले टेस्ट में 122 रनों से हराया

new zealand
डूनेडिन। न्यूजीलैंड ने दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट के आखिरी दिन सोमवार को श्रीलंका को 122 रन से हरा दिया। न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के सामने 405 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा था। श्रीलंका के पास समय पर्याप्त था लेकिन उसके बल्लेबाज जरूरी संयम दिखाने में नाकाम रहे और आखिरी दिन लंच के बाद उसकी पूरी टीम 282 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड की यह श्रीलंका पर यह पिछले तीन वर्षों में लगातार तीसरी जीत है।

 

ब्रैंडन मैकुलम के अपनी दूसरी पारी तीन विकेट पर 267 रन पर समाप्त घोषित करने के साहसिक फैसले के बाद श्रीलंका के पास 405 रन के लक्ष्य तक पहुंचने के लिये पांच सत्र से भी अधिक का समय था।
इससे पहले आज सुबह जब श्रीलंका ने तीन विकेट पर 109 रन से आगे खेलना शुरू किया तो पिछले दिन बारिश के कारण व्यवधान के कारण बर्बाद हुए समय की भरपाई करने के लिए खेल आधे घंटे पहले शुरू किया गया। श्रीलंका तब लक्ष्य से 296 रन पीछे था और उसकी उम्मीदें अनुभवी चंदीमल और मैथ्यूज पर टिकी थी।
श्रीलंका के चोटी के दो बल्लेबाजों दिनेश चंदीमल और कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने दिन का खेल शुरू होने पर कुछ देर तक संघर्ष किया और चौथे विकेट के लिये 56 रन जोड़े, लेकिन तीन ओवर के अंदर एक ही स्कोर पर इन दोनों के आउट होने से न्यूजीलैंड की जीत का रास्ता साफ हो गया।
मैथ्यूज (25) को नील वैगनर ने बोल्ड किया जबकि इसके 17 गेंद बाद माइकल सैंटनर ने श्रीलंका की तरफ से सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले चंदीमल (58) को पवेलियन की राह दिखायी। कितुरूवान वितांगे ने आक्रमण की नीति अपनायी। उन्होंने टिम साउथी की गेंद पर पगबाधा आउट होने से पहले अपनी 38 रन की पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया।

लंच के समय श्रीलंका का स्कोर छह विकेट पर 224 रन था। इसके बाद बाकी बचे चार विकेट 11 ओवर में 58 रन जोड़कर निकल गए। न्यूजीलैंड की तरफ से साउथी ने 52 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि बोल्ट, वैगनर और सैंटनर ने दो-दो विकेट हासिल किए।

Check Also

सानिया मिर्जा के फैंस को बड़ा झटका, टेनिस करियर से किया संन्यास का ऐलान

नई दिल्ली। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने अपनी गेम टेनिस करियर को लेकर एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *