Breaking News
Home / Uncategorized / बच्चों के बहाने घर में आना जाना, ब्लैकमेल कर रेप

बच्चों के बहाने घर में आना जाना, ब्लैकमेल कर रेप

blackmail1

आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ। शहर के महिला थाना पुलिस ने चार साल तक एक महिला से रेप करने के आरोपी रामकिशोर कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है।
महिला थाना पुलिस को कल शाम को एक महिला ने अपने साथ चार साल तक रेप करने वाले रामकिशोर कश्यम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। महिला का पति एक स्कूल ड्राइवर है और चार साल पहले वो माल एवेन्यू इलाके में किराये पर रहते थे। जब महिला से बगल में रहने वाले रामकिशोर से सम्पर्क ​हुआ। रामकिशोर ने महिला के बच्चों के बहाने घर में आना जाना शुरू किया और एकदिन महिला का अश्लील वीडियो बना लिया। उसके बाद से वह महिला को ब्लैकमेल करते हुए रेप करने लगा। बाद में महिला व उसके परिवार ने आशियाना इलाके में घर ले लिया। फिर भी उसका आना जाना लगा रहता था। वह अक्सर महिला को अश्लील बातें कर के मिलने के लिए कहता और न मिलने पर घर चला आता था। जब वह मंगलवार को महिला के घर पहुंचा तो वहां महिला ने अपने पति को फोन कर बुला लिया और सबकुछ सच सच बता दिया। इसके बाद महिला ने महिला थाना पहुंच कर रामकिशोर कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
महिला थाना पुलिस ने माल एवेन्यू निवासी रामकिशोर को गिरफ्तार करते हुए धारा 376, 377, 452, 506, 406, 354 ख और 67 आईपी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने उसे तत्काल प्रभाव से जेल भेज दिया है।

Check Also

शादी में आए 7 युवक-युवती गंगाजी में डूबे, 5 की मौत

फतेहपुर। मातिनपुर गंगा घाट पर दर्दनाक हादसा हो गया। यहां सात लड़के-लड़कियां गंगा में डूब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *