Breaking News
Home / breaking / हनीप्रीत की करीबी मानी जाने वाली गोलो मौसी अरेस्ट

हनीप्रीत की करीबी मानी जाने वाली गोलो मौसी अरेस्ट


सिरसा। हरियाणा के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह को साध्वी यौन शोषण मामले में पिछले साल 25 अगस्त को दोषी ठहराए जाने के बाद प्रदेश में हुई हिंसा के मामले में आज हनीप्रीत की करीबी मानी जाने वाली गोलो मौसी को गिरफ्तार किया गया। गोलो मौसी की गिरफ्तारी पर एक लाख रूपए का इनाम रखा गया था।

गोलो मौसी को सुबह विशेष जांच दल (एसआईटी) ने सिरसा बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया। बाद में उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया।

गोलो मौसी मूल रूप से राजस्थान की निवासी है और काफी सालों से डेरे में रह रही थी। वह यहां लंगर व्यवस्था का काम देखती थी। गोलो मौसी पर डेरा प्रेमियों को हिंसा के लिए भड़काने का आरोप है। हिंसा में 30 से ज्यादा जानें गई थीं और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए थे तथा करोड़ों रुपये की सार्वजनिक संपत्ति को फूंक दिया गया था।

यह भी पढ़ें

राम रहीम की हनी आखिरकार अरेस्ट, कल करेंगे अदालत में पेश

राम रहीम को जेल में मसाज के लिए अपनी ‘हनी’ की जरूरत

Check Also

26 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …