Breaking News
Home / नामदेव बुलेटिन / नामदेव समाज का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला

नामदेव समाज का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला

shivraj

जल्द होगा नामदेव समाज बोर्ड का गठन
भोपाल। नामदेव समाज विकास परिषद मध्य प्रदेश के प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री से भेंट कर नामदेव समाज के उत्थान और विकास के संबंध में चर्चा की। शीघ्र ही नामदेव समाज की महापंचायत बुलाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा जल्दी ही होगा नामदेव समाज के बोर्ड का गठन।

नामदेव समाज विकास परिषद के प्रांतीय प्रवक्ता मनोज नामदेव ने बताया कि नामदेव समाज विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अवध नारायण नामदेव के नेतृत्व में प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट करते हुए 3 सूत्रीय मांग की। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से नामदेव समाज के लिए सिलाई बुनाई बोर्ड गठन की मांग की। जिस के गठन में सिर्फ नामदेव समाज को ही स्थान देने का आग्रह किया। जिस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जल्दी ही बोर्ड गठन करने की बात कही।

नामदेव समाज विकास परिषद की महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकांति नामदेव ने नामदेव समाज की महापंचायत बुलाने का आग्रह किया। वही महामंत्री ओम प्रकाश नामदेव  ने सरकार और भाजपा संगठन में नामदेव समाज के प्रतिनिधित्व ना होने पर चिंता जाहिर करते हुए स्थान देने की मांग की। प्रदेश प्रवक्ता मनोज नामदेव में रेडीमेड उद्योग स्थापित होने से नामदेव समाज के समक्ष बेरोजगारी और  गांव से पलायन करने की स्थिति पर चिंता जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री से रेडीमेड उद्योग में नामदेव समाज को प्राथमिकता देते हुए रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की।

प्रदेश सरकार द्वारा संत शिरोमणि श्री नामदेव जी के नाम से पुरस्कार वितरण करने की मांग की। लगभग 20 मिनिट की मुलाकात में नामदेव समाज के उत्थान और विकास को लेकर मुख्यमंत्री से गहन चर्चा हुई। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जल्दी ही मुख्यमंत्री निवास पर नामदेव समाज की महापंचायत आमंत्रित करने का भरोसा दिलाया। नामदेव समाज की लंबित मांगों पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट करते हुए कहा सरकार और संगठन में नामदेव समाज को उचित स्थान दिया जाएगा। नामदेव समाज के लिए योजना बनाने के प्रयास किए जाएंगे।

इस दौरान महामंत्री अजय नामदेव, भीकम सिंह नामदेव, सुरेश नामदेव, राजकुमार नामदेव, देवकीनंदन नामदेव, श्रीमती सरिता वर्मा, अरुण नामदेव, कमल नामदेव और विवेक नामदेव सहित कई प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

mp

पहले भी मिले
गौरतलब है कि करीब तीन माह पहले भी नामदेव समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सीएम से मुलाकात की थी।

Check Also

अचानक कार का गेट खोलने से हुआ हादसा, बस के नीचे आए तीन छात्र

दमोह। यहां एक कार चालक की गलती का खामियाजा बाइक सवार युवकों को उठाना पड़ा। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *