Breaking News
Home / breaking / मध्यप्रदेश में सीएम शिवराज से मिला नामदेव समाज का प्रतिनिधि मंडल, सिलाई कला बोर्ड गठन की मांग दोहराई

मध्यप्रदेश में सीएम शिवराज से मिला नामदेव समाज का प्रतिनिधि मंडल, सिलाई कला बोर्ड गठन की मांग दोहराई


नामदेव न्यूज डॉट कॉम
अजमेर। अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ नई दिल्ली के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ज्वालाप्रसाद नामदेव एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेन्द्र नामदेव गाडरवारा के नेतृत्व में नामदेव समाज का प्रतिनिधि मंडल ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सौजन्य भेंट की।

 

उन्हें मध्यप्रदेश में सिलाई कला मण्डल बोर्ड के पदों पर नामदेव समाज के लोगों को स्थान देने के लिए ज्ञापन सौंपा। शिष्टमंडल ने उनसे जल्द ही नियुक्ति की घोषणा करने का निवेदन भी किया।


प्रतिनिधि मंडल ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान से भी भेंट कर उनका पुष्प मालाओ से सम्मान किया। उन्होंने आश्वासन दिया है कि सिलाई कला बोर्ड में नामदेव समाज को उचित स्थान दिया जाएगा।


प्रतिनिधि मंडल ने मंत्री रामपाल सिंह से भी मुलाकात की प्रदेश भाजपा महामंत्री सुहास भगत से भी भेंट की गई। साथ ही मंत्री राजेन्द्र शुक्ल से भी प्रतिनिधि मंडल मिला।

इसके अलावा भाजपा संगठन महामंत्री बीडी शर्मा, भाजपा OBC मोर्चा के अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाहा और भी अन्य मंत्रियों तथा भाजपा संगठन के लोगों से मिलकर समाज के प्रतिनिधि मंडल ने समाज की ओर से अपनी बात रखी।

जिसके चलते आने वाले समय मे महत्वपूर्ण परिणाम देखने को मिलेंगे, जिसका सीधा लाभ नामदेव समाज को मिलेगा।

Check Also

4 मई शनिवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास , कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, रात 08.39 …