Breaking News
Home / नामदेव बुलेटिन / मुंबई में नामदेव समाज का होली महासम्म्मेलन 24 को

मुंबई में नामदेव समाज का होली महासम्म्मेलन 24 को

holi 2016
मुंबई। श्री राजस्थान नामदेव छीपा(शिम्म्पी) समाज मुंबई के बैनरतले श्री नामदेव नवयुवक मंडल 24 मार्च को आठवां

होली महासम्मलेन आयोजित करेगा। इसके लिए तैयारियां हो चुकी हैं। श्री नामदेव विट्ठल सेवा मंडल के सहयोग से यह

आयोजन  विश्वकर्मा सुथार वाड़ी, इंद्रलोक, भायंदर (ईस्ट) मुंबई में आयोजित होगा।
लगेंगी बोलियां
होली महासम्म्मेलन में विभिन्न धार्मिक रस्मों की बोलियां लगाई जाएंगी। इसके तहत गणपति को हार चढ़ावा, दीप ज्योति

प्रज्ज्वलन, पुष्पहार अर्पण, श्रभ्ीफल चढ़ावा, प्रसाद चढ़ावा, तुलसी (चूंदड़ी) चढ़ावा व महाआरती चढ़ावा की बोलियां होगी।
यह होगा कार्यक्रम
आयोजन दोपहर साढ़े तीन बजे प्रारंभ होगा। शाम चार बजे नामदेव महाराज की पूजा अर्चना व माल्यार्पण होगा। शाम

साढ़े चार बजे अल्पहार होगा। इसके बाद शाम पांच बजे से लोकगीत संध्या में मनोरंजन की धूम मचेगी। इसमें

राजस्थानी कलाकार रंगारंग प्रस्तुतियां देंगे। रात साढ़े नौ बजे स्वरुचि भोजन होगा। रात ग्यारह बजे कार्यक्रम का समापन

होगा।

Check Also

सन्त नामदेव जी की चमत्कार स्थली पर मेला 22-23 दिसम्बर को, नामदेव बंधु उमड़ेंगे

बारसा धाम में जगमोहन का जगराता पाली। राजस्थान के पंढरपुर के नाम से विख्यात पाली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *