Breaking News
Home / नामदेव बुलेटिन / संत नामदेव जी की याद में गुरमत समागम 3 अप्रेल को

संत नामदेव जी की याद में गुरमत समागम 3 अप्रेल को

nam
अम्बाला। जगत शिरोमणी नामदेव महाराज की याद में 3 अप्रेल को ग्राम धुराली जिला अम्बाला में संत शिरोमणी भगत नामदेव सभा की ओर से सालाना गुरमत समागम का आयोजन किया जाएगा।

समस्त नामदेव समाज व संगत के सहयोग से होने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम में कई प्रसिद्ध कीर्तनी जत्थे गुरबाणी कीर्तन कर संगत को निहाल करेंगे। प्रधान जरनैल सिंह, उप प्रधान करनैल सिंह, सचिव प्रवीण कुमार, कोषाध्यक्ष कृष्णलाल आदि इंतजामों में जुटे हैं।

प्रधान जरनैल सिंह ने बताया कि 3 अप्रेल को सुबह पांच बजे अमृत वेला प्रभात फेरी होगी। सुबह सात बजे से नौ बजे तक सुखमनी साहब का पाठ होगा। सुबह दस बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक कीर्तन होगा। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर होगा।

Check Also

सन्त नामदेव जी की चमत्कार स्थली पर मेला 22-23 दिसम्बर को, नामदेव बंधु उमड़ेंगे

बारसा धाम में जगमोहन का जगराता पाली। राजस्थान के पंढरपुर के नाम से विख्यात पाली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *