Breaking News
Home / मध्यप्रदेश / अदभुत निर्माण कार्यों से उज्जैन बना स्मार्ट सिटी

अदभुत निर्माण कार्यों से उज्जैन बना स्मार्ट सिटी

ujjain 2
इस बार का सिंहस्थ अद्वितीय

उज्जैन। इस बार का सिंहस्थ अभी तक के सभी सिंहस्थों से काफी सराहनीय व अद्वितीय है। शासन, प्रशासन एवं सरकार ने मिलकर साधु-संतों की पूर्ण सेवा की है, कोई कमी नहीं रखी है सभी निर्माण कार्य भी सराहनीय है।

ujjain temple

अखाड़ों में स्थायी निर्माण कार्य कराए हैं। इससे अखाड़ों का भविष्य संवर गया है। इतिहास में पहली बार सरकार ने अखाड़ों में काम करवाए हैं। महाकुंभ के कारण धार्मिक नगरी उज्जयिनी का स्वरूप बदल गया है। उज्जैन अब स्मार्ट सिटी बन गया है।

यह बात श्री पंच अग्नि अखाड़ा उज्जैन के कुंभ प्रभारी महंत सुदामानंद ब्रम्हचारी जी (लाल बाबा) ने एक चर्चा में कही। उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश के लोग सुखी रहे आनंद से रहें, उज्जैन आएं और कुंभ स्नान करें। महंत श्री लालबाबा ने कहा कि अखाड़ों में काफी कार्य प्रशासन द्वारा कराए गए हैं।

ujjain gate

अग्नि अखाड़ा में 50 लाख के निर्माण कार्य पूर्ण

श्री शंभुपंच अग्नि अखाड़ा सदावल मार्ग उज्जैन में शासन द्वारा 35 लाख की लागत से बाउंड्रीवाल निर्माण, 15 लाख की लागत से देवासगेट पर अखाड़े में निर्माण कार्य करवाए गए हैं। अखाड़े की ओर से 200&30 वर्गफीट का आम जनता के लिए भोजनालय निर्माण, मां गायत्री माता की 45&45 वर्ग फीट की चरण पादुका निर्माण, 24&24 वर्ग फीट की यज्ञशाला का निर्माण कार्य कराए गए हैं।

अखाड़े का प्रबंधन, इतिहास एवं परंपरा

श्री शंभु पंच अग्नि अखाड़ा की स्थापना 1138 में हुई थी। इसका मुख्यालय राजघाट काशी में है। इस अखाड़े के पीठाधीश्वर श्री रामकृष्णानंदजी महाराज हैं। अखाड़े में 28 श्रीमहंत एवं 16 सदस्यों की कार्यकारिणी अखाड़े का प्रबंधन कार्य देखती है। इस अखाड़े के सभापति श्रीमहंत गोपालानंद जी ब्रम्हचारी, सचिव श्रीमहंत गोविंदानंदजी ब्रम्हचारीजी हैं। उज्जैन अखाड़े के थानापति एवं उज्जैन सिंहस्थ प्रभारी श्रीमंत सुदामानंदजी ब्रम्हचारी (लालबाबा ) हैं। अखाड़े की आराध्य देवी मां गायत्री हैं। जगतगुरु आदि शंकाराचार्य द्वारा स्थापित परंपराओं के अधीन अखाड़े का संचालन होता है। यह अखाड़ा पूर्णत: ब्राम्हणों का अखाड़ा है। ब्राहम्हणों को ही अखाड़े में दीक्षा दी जाती है। अखाड़े के साधु ब्रम्हचारी होते हैं।

धर्म ध्वजारोहण एवं पेशवाई

श्री पंच अग्नि अखाड़ा सदावल क्षेत्र उज्जैन में स्थित महाकुंभ शिविर स्थल पर 6 मार्च रविवार को प्रात: 9 बजे भूमिपूजन होगा। इसी दिन दोपहर 12 बजे धर्मध्वजा का रोहण किया जाएगा। इस अखाड़े की धर्मध्वजा 52 फीट ऊंचे ध्वज दंड पर फहराई जाएगी। पेशवाई 14 अप्रैल गुरुवार को प्रात: 10 बजे देवासगेट से प्रारंभ होकर सदावल कुंभ शिविर में पहुंचेगी।

 महंत सुदामानंद ब्रहृमचारी ने बताया कि सिंहस्थ में उनके अखाड़े के शिविर में यज्ञ अनुष्ठान, धार्मिक प्रवचन अन्य क्षेत्र नि:शुल्क ओषधालय एवं वाचनालय के आयोजन होंगे। उन्होंने श्रद्धालुओं से अखाड़े में शामिल होकर कुंभ पर्व स्नान देव दर्शन तथा संत महात्माओं के दर्शन एवं प्रवचन का लाभ उठाने का आवाहन किया।

Check Also

अचानक कार का गेट खोलने से हुआ हादसा, बस के नीचे आए तीन छात्र

दमोह। यहां एक कार चालक की गलती का खामियाजा बाइक सवार युवकों को उठाना पड़ा। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *