Breaking News
Home / breaking / आज कैसा बीतेगा आपका दिन, पढ़ें शनिवार का राशिफल

आज कैसा बीतेगा आपका दिन, पढ़ें शनिवार का राशिफल

Rashifal

 

ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष नवमी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2074, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, 06.51 बजे बाद दशमी तिथि प्रारम्भ, महेश जयंती

 

add kamal

 

मेष :- आपका दिन आनंद-प्रमोद में बीतेगा। छोटी यात्रा या प्रवास भी हो सकता है। आज आप कोई धार्मिक या पुण्य का काम करेंगे। आप का दिन आर्थिक एवं व्यावसायिक दृष्टिकोण से लाभदायी रहेगा। आप व्यापार के साथ जुडे़ हुए हैं तो उसके विस्तार की योजना बना पाएंगे। शरीर एवं मन से आज आप तरोताजा महसूस करेंगे।

वृषभ :- आपकी वैचारिक समृद्धि में बढ़ोतरी होगी तथा आप का मन प्रफुल्लित रहेगा। अपनी वाणी से किसी को मंत्रमुग्ध कर लाभ ले पाएंगे तथा मेल-जोल के संबंध बना सकेंगे। आप किसी शुभ कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। आज मेहनत की अपेक्षा परिणाम कम मिलने पर भी दृढतापूर्वक आगे बढ़ पाएंगे। धन की व्यवस्थित योजना बनाने के लिए आज का दिन अनुकूल है।

 

keva bio energy card-1

मिथुन :- आज आप अलग-अलग विचारों में खोए रहेंगे। आज बौद्धिक कार्यों में जुड़ना पडे़गा, लेकिन वाद-विवाद में न पड़ें। आज आप संवेदनशील रहेंगे। विशेषकर माता एवं स्त्री से संबंधित विषयों में अधिक भावुक रहेंगे। प्रवास के योग रहने पर भी यथासंभव प्रवास को टालें। स्त्री एवं तरल पदार्थों के मामले में सावधानी बरतें । मानसिक थकान एवं विचारो में असमंजस रहेगा।

कर्क :- आज आपका दिन शुभ रहेगा। सामाजिक मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।नए कार्य प्रारंभ करने के लिए दिन शुभ है। मित्र एवं स्वजनों से भेंट होगी। प्रियजनों से सुख एवं आनंद प्राप्ति होगी। पर्यटन के लिए मित्र तथा परिजनों के साथ योजना बन सकती है। मन में प्रसन्नता रहेगी। आज किए गए कार्य में सफलता प्राप्त होने के योग हैं। नौकरी या व्यापार में विरोधियों पर विजय प्राप्त कर पाएंगे। आर्थिक लाभ होगा।

सिंह :- आज का आपका दिन आर्थिक रूप से लाभदायी रहेगा। व्यय अधिक होगा। दूर के लोगों से संदेश-व्यवहार से लाभ होगा। आज परिवार वालों का अच्छा सहयोग मिलेगा। स्त्री मित्र भी आपके सहायक होंगी। आंख या दांत संबंधी पीडा़ में राहत का अनुभव होगा। उत्तम भोजन प्राप्त होने के योग हैं। आप अपनी मधुर वाणी से किसी का भी मन जीत पाएंगे। कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है।

keva-00

कन्या :- आपका दिन मध्यम फलदायी होगा। विचारों की समृद्धि बढे़गी। लाभकारी तथा मेल-जोल भरे संबंध बना सकेंगे। उत्तम वैवाहिक सुख की अनुभूति होगी। व्यवसायिक रूप से दिन लाभदायी रहेगा। आप का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक लाभ ले सकेंगे। सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। शुभ समाचार मिलेंगे। आनंददायी प्रवास होगा।

तुला :- आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। दुर्घटना से सावधान रहें। खर्च अधिक रहेगा। व्यावसायिक व्यक्तियों के साथ उग्र विवाद होने की संभावना है, इसलिए वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद में ना फंसे, कोर्ट-कचहरी के कार्य में सावधानी बरतें। सगे-संबंधियों के साथ अनबन के योग हैं। आध्यात्मिकता से सहायता मिल सकती है।

वृश्चिक :-  आपका आज का दिन लाभदायी रहेगा। नौकरी-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। मित्रों के साथ भेंट हो सकती है तथा प्राकृतिक स्थल पर घूमने की योजना भी बन सकती है। विवाह योग्य युवक-युवतियों को योग्य पात्र मिल सकते हैं। पुत्र तथा पत्नी से लाभ होगा। विशेषकर स्त्री मित्रों से आज लाभ होगा। उपहार मिलने से लाभ होगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। सांसारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे।

kewa-product

धनु :- कार्य सफलता का दिन है। नए कार्य की शुरुआत कर सकेंगे। व्यापारी अपने बिजनेस का आयोजन और विस्तार अच्छी तरह कर सकेंगे। नौकरी में उच्च पदाधिकारी आपकी पदोन्नति के लिए विचार करेंगे। गृहजीवन में आनंद और संतोष रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ, सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मकर :- आज लंबी यात्रा की संभावना है। विरोधियों के साथ गहरी चर्चा में न उतरने और गलत खर्च से बचें। बौद्धिक कार्यों एवं व्यवसाय में आप नई शैली अपनाएंगे। साहित्य तथा लेखन की प्रवृत्ति को गति मिलेगी। शरीर में बेचैनी और थकान अनुभव करेंगे। संतानों की समस्या चिंता का कारण बनेगी।

कुंभ :- अनैतिक और निषेधात्मक कार्यों तथा नकारात्मक विचारों से दूर रहें। अत्यधिक विचार और क्रोध आपकी मानसिक स्वस्थता में खलल पहुंचाएंगे। स्वास्थ्य खराब होगा। खर्च की मात्रा बढ़ने से आर्थिक तंगी का अनुभव होगा। इष्टदेव की आराधना करने से आप राहत महसूस करेंगे।

मीन :- आज व्यवसाय में भागीदारी करने के लिए भी शुभ समय है। साहित्य सृजक, कलाकार और कारीगर अपनी सृजनात्मकता निखार सकेंगे और आदर पाएंगे। पार्टी, पिकनिक के माहौल में मनोरंजन प्राप्त कर सकेंगे। दांपत्य जीवन का भरपूर आनंद ले सकेंगे। नए वस्त्र, आभूषण या वाहन की खरीदारी होगी।

Check Also

 9 मई गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …