Breaking News
Home / breaking / 26 अगस्त 2017 शनिवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

26 अगस्त 2017 शनिवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

 

भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि, वार शनिवार, वर्षा ऋतु, रवि दक्षियायन, 21.18 बजे बाद षष्ठी तिथि प्रारम्भ

मेष :- आज का दिन अच्छा रहेगा। गृहस्थ एवं दांपत्य जीवन के लिए बहुत उचित है। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा और प्रेम का सुखद अनुभव पा सकेंगे। आर्थिक लाभ तथा प्रवास की संभावना है।

वृषभ :- आज का दिन आपके लिए शुभफलदायी है। आपका शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सारा दिन आप आनंद और उल्लास में बिताएंगे। दिन के सभी कार्य योजनानुसार संपन्न होंगे।

मिथुन :- आज आप तन एवं मन की अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। नया काम शुरू करने की योजना बनेगी, परंतु काम प्रारंभ न करें तो उचित होगा। किसी जगह पर मानहानि होने की आशंका है।

कर्क :- आपके लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है।आप में आनंद एवं स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मन चिंतातुर और अशांत रहेगा। घर में झगडे़ का वातावरण रहेगा। स्वजन के साथ मनमुटाव होने की आशंका है। धन का व्यय होगा।

सिंह :- आपका आज का दिन शुभफलदायी है। आरोग्य की दृष्टि से आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाई-बंधुओं के साथ समय आनंदपूर्वक बितेगा। उनसे लाभ भी होगा। मित्रों और स्वजन के साथ भेंट होगी। कार्य सफलता से मित्र प्रसन्न होंगे।

कन्या :- आज का दिन आपके लिए शुभ फल देने वाला है। अपनी मीठी वाणी से किसी का भी दिल आप जीत सकते हैं। आपके कार्य सिद्ध होने की काफी संभावना है। परिवार में आनंद एवं उल्लास का वातावरण रहेगा।

तुला :- आप का दिन शुभफलदायी है। आज आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्ति निखरेगी। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का खास ध्यान रखिएगा। सृजनात्मक कार्य आप कर सकते हैं।

वृश्चिक :- आज आपको दुर्घटना से बचने, शल्य चिकित्सा न करवाने एवं वाद विवाद से दूर रहने की सलाह है। बातचीत में किसी के साथ भ्रांति न हो इसका ध्यान रखिएगा। शारीरिक कष्ट और मानसिक चिंताओं से आप परेशान रहेंगे।

धनु :- आज का आपका दिन शुभ है। आप में परोपकार की भावना रहने से अन्य लोगों को सहायता करने के लिए आप उत्सुक रहेंगे। व्यापार में भी लाभ होगा। ईश्वर का स्मरण करें। आत्मविश्वास बनाए रखें।

मकर :- आप का दिन संघर्षमय रहेगा। आज के दिन आग, पानी या वाहन सम्बंधित दुर्घटना से सावधान रहें। व्यापार के कारण व्यग्रता होगी। व्यापार के लिए यात्रा करने से लाभ होगा। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।

कुंभ :- आपका दिन मिश्रित फलदायी होगा। आप का स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। फिर भी मानसिक शांति प्राप्त कर पाएंगे। कार्य करने का उत्साह मंद होगा। अधिकारियों से संभलकर चलना हितकर है। खर्च अधिक होने के योग हैं।

मीन :- आप का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी होगा। अधिक परिश्रम वाले कार्य फिलहाल स्थगित करना उचित है। मानसिक, शारीरिक परिश्रम अधिक होगा। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं।

Check Also

पुलिसकर्मी की पत्नी ने किया सुसाइड, पति से चल रही थी अनबन

भदोही। शहर की नारायण कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहे पुलिसकर्मी की पत्नी …