Breaking News
Home / breaking / 27 जून मंगलवार को कैसा बीतेगा आपका दिन, पढ़ें आज का राशिफल

27 जून मंगलवार को कैसा बीतेगा आपका दिन, पढ़ें आज का राशिफल

 

आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष, चतुर्थी तिथि, वार मंगलवार, सम्वत 2074, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, 20.01 बजे बाद पंचमी तिथि प्रारम्भ

 

मेष :- आज लाभ के अवसर मिलेंगे। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। रोजगार मिलना संभव है। शत्रु शांत रहेंगे। आपकी कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा।

 

वृष :- आज लाभ का दिन है गृहस्‍थ सुख मिलने से प्रसन्नता रहेगी। बाहर सहयोग से कार्य होंगे। निवेशादि लाभ देंगे। मकान, जमीन का सौदा होने के आसार हैं।

 

मिथुन :- कष्टकारी यात्रा रहेगी। भागदौड़ व्यर्थ रहेगी। चोट-चोरी, दुर्घटना से हानि संभव है। जोखिम के कार्य न करें। व्यापारिक सम्बन्ध विस्तार के आसार हैं।

कर्क :- मेहनत का फल कम मिलेगा। बकाया धन वापस आएगा। रोजगार प्राप्ति संभव है। आज किया गया निवेश लाभदायक रहेगा। परिवार के प्रति प्रतिबद्धता रहेगी।

 

सिंह :- भविष्य के लिए योजनाएं बनेंगी। कार्य में रुचि लाभ का प्रतिशत बढ़ाएगी। परीक्षा-साक्षात्कार में सफल‍ता मिलेगी। नौकरी में रुका धन मिलने के आसार हैं।

 

कन्या :- व्यय वृद्धि चिंता बढ़ाएगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। व्यापार में खरीदी के लिए यात्रा के योग हैं।

तुला :- व्यय वृद्धि होगी। वाहन-मशीनरी से चोट-हानि की आशंका है। विवाद से बचें। जोखिम-जमानत वाले कार्य न करें। आपकी कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा।

 

वृश्चिक :- घर व बाहर प्रसन्नता रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। रोजगार प्राप्ति संभव है। निवेश-व्यापार से लाभ होगा। काम के प्रति रुचि रहेगी।

 

धनु :- संपत्ति के कार्य बनेंगे। परीक्षा-साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। व्यापार-निवेश लाभ देंगे। जीवनसाथी की चिंता होगी। मित्रों से उपयोगी चर्चा होगी। दिन ठीक बीतेगा।

 

मकर :- विरोधी सक्रिय होंगे। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। स्वादिष्ट भोजन मिलेगा। यात्रा होगी। आर्थिक उपलब्धियां मनोनुकूल रहने से मन प्रसन्न रहेगा।

 

कुंभ :- विवाद से मानहानि होगी, जोखिम न लें। जरूरी कार्य देखभाल कर करें। चोट-चोरी-दुर्घटना से हानि संभव है। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति सम्भव है।

 

मीन :- आज शत्रु शांत रहेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। अंदर-बाहर प्रशंसा होगी। रोजगार प्राप्ति संभव है। लाभ होगा। यात्रा सुखद रहेगी। दिन अच्छा बीतेगा।

Check Also

 9 मई गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …