Breaking News
Home / breaking / 4 अक्टूबर 2017 बुधवार को आपका दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

4 अक्टूबर 2017 बुधवार को आपका दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी तिथि, वार बुधवार, सम्वत 2074, शरद ऋतु, रवि दक्षियायन, 25.48 बजे बाद पूर्णिमा प्रारम्भ

मेष :- आज किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। नजदीकी व्यक्ति विरोध करेंगे। धैर्य व विवेक का साथ बनाए रखना होगा। शारीरिक सुख प्राप्त होगा। आज आपको मेहनत का पूरा लाभ मिलने से प्रसंनता होगी। देखरेख के अभाव में कारोबार में नुकसान हो सकता है। लेन देन के मामले सुलझेंगे। स्वास्थ में सुधार आएगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृष :- आज आपको अपने क्षेत्र में आपको लोगों से अपने संबंध बनाने की कोशिश करनी चाहिए। आज नए कॉन्ट्रैक्स से भविष्य में बड़ा लाभ होगा। किसी काम में मुश्किल आने पर अनुभवी जानकारों की सलाह लें। आज दोस्तों के साथ व्यवहार में संयम बरतें। किसी दोस्त को आपकी बात का बुरा लग सकता है। किसी नई सफलता से आज छात्रों का मन उत्साह से भर जाएगा।

मिथुन :- आज आप थकान महसूस करेंगे। यात्रा-प्रवास स्थगित करने को सूचित करते है। परिवार में मैत्रीपूर्ण वातावरण बना रहेगा। नई साज-सजावट से घर की शोभा में अभिवृद्धि करेंगे। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।। क्रोध और वाणी पर संयम बरतना होगा। खान-पान पर भी संयम रखिएगा। शारीरिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।किसी से वाद-विवाद से बचें।

कर्क :- आज आपके कार्य विलंब से पूरे होंगे। परिश्रम तो अधिक करेंगे परंतु फल कम मिलेगा। परिवार के आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी के कारण विवाद सम्भव है। बुजुर्गों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। मित्रमंडल में नए मित्र जुड़ेंगे। नौकरी-व्यवसाय में आय वृद्धि का योग है।

सिंह :- आज आपके व्यवहार को सराहा जाएगा।  स्वास्थ्य स्थिर रहेगा। नौकरी में कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। बच्चों के साथ वाद-विवाद झुंझलाहट पैदा करेगा। उन लोगों पर नजर रखें जो आपको गलत राह पर ले जा सकते हैं। आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किल होंगी। रिश्तेदारों से तनाव और मतभेद दूर होंगे।

कन्या :- अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएं तो उनकी मदद करें। रोमांस के लिए बढ़ाए गए कदम असर नहीं दिखाएंगे। आज आप नई चुनौतियों का सामना हिम्मत से करेंगे। पुरानी उलझने सुलझाने गी राह आसान होगी। वैवाहिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। विचारों में सकारात्मकता व आशाजनक प्रवृत्ति रखें।

तुला :- आज आप भावनाओं में बहने से बचें। बातचीत में सावधानी रखें। लापरवाही से नुकसान होगा। विरोधी खुलकर विरोध करेंगे। कार्य की शुरुआत में परेशानी आ सकती है। किसी पुराने दोस्त से संपर्क होगा। व्यापारिक लाभ संभव है। आज आपको आर्थिक लाभ होगा लेकिन शारीरिक पीड़ा सकती है।

वृश्चिक :- आज आप कुछ तनाव में रहेंगे। किसी सामाजिक समारोह में भाग लेने के योग हैं। आज आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। लेकिन अति उत्साही होने से बचें। दूसरों की सलाह लें। आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। दोस्तों और परिवार के साथ मजेदार समय बीतेगा।

धनु :- आपको आज धर्म की राह पर चलने से खुशी व शांति मिलेगी। ऐसे व्यक्ति को चुनें जो सही मायने में आपकी इज्जत करे और आने वाले समय में खूब खुशियां दें। शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको सफलता मिलेगी। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आप पढ़ाई में खुद को आगे पाएंगे। पुराने दोस्तों से मिलकर आपको बहुत खुशी होगी

मकर :- आज आपका आर्थिक पक्ष उत्तम रहेगा। काम की उन्नति को लेकर भी बहुत उत्साहित हैं। रुपये-पैसे को लेकर वाद-विवाद के चलते आपके वैवाहिक जीवन में खटास पैदा हो सकती है। दफ्तर में आप तारीफ पाएंगे। व्यर्थ के झगड़ों एवं विवादों से बचने का प्रयास करें। आलस्य से बचकर सक्रिय हो जाना आपके लिए लाभप्रद रहेगा।

कुंभ :- आप अपने क्रोध और जलन पर नियंत्रण रखें। शरीर से थकान और आलस्य महसूस होगा। संतान के विषय में चिंता बनी रहेगी। पुराना कर्ज चुकाने में भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। दान-पुण्य और धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए आपको अधिक प्रयास करने होंगे।

मीन :- आज आपको प्रभावशाली लोगों से संपर्क का लाभ मिलेगा। सहज व्यवहार विरोधियों को भी मित्र बना सकता है। आय से अधिक खर्च परेशानी में डाल सकता है। मेहमान व्यस्तता बढ़ाएंगे। व्यक्तिगत कार्य अधूरे रहेंगे। निकट संबंधी के घर की यात्रा होगी। आज अगर आप व्यापार में निवश कर रहे है तो वह आपके लिए शुभ होगा। आपको धन मिलने के योग हैं।

Check Also

 24 मई शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, शाम 07.25 …