Breaking News
Home / breaking / ‘न्यूटन’ विवाद में, कहानी के साथ-साथ पोस्टर चोरी का आरोप

‘न्यूटन’ विवाद में, कहानी के साथ-साथ पोस्टर चोरी का आरोप

मुम्बई। गत शुक्रवार को रिलीज होने के साथ ही फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई राजकुमार राव की फिल्म ‘न्यूटन’ विवाद में पड़ गई है। फ़िल्मकर पर एक ईरानी से कहानी और सत्यजीत रे की फ़िल्म से पोस्टर चुराने के आरोप लगे हैं।

डायरेक्टर अमित मसुरकर की इस फिल्म को 26 भारतीय भाषाओं की फिल्मों में से चुना गया है। न्‍यूटन को 2001 में आई ईरानी फिल्‍म सीक्रेट बैलेट की हूबहू नकल बताया जा रहा है। हालांकि निर्माताओं का कहना है कि फिल्म का कंटेंट बिल्कुल अलग है। इसके पोस्टर को लेकर भी विवाद हो गया है। इस फिल्म का पोस्टर सत्यजीत रे की फिल्म गणशत्रु से मिलता-जुलता है।

ऑस्कर विजेता सत्यजीत रे की फिल्म गणशत्रु सन् 1990 में आई थी। बताया जाता है कि इस फिल्म की कहानी की प्रेरणा रे को नॉर्वे के रंगकर्मी हेनरिक इबसन के नाटक से मिली थी। इस कहानी का मुख्य किरदार एक डॉक्टर था। ये डॉक्टर अंधविश्वासों के खिलाफ लड़ता है और इसका नाम गणशत्रु पड़ जाता है। न्यूटन फिल्म के पोस्टर और गणशत्रु के पोस्टर में काफी समानता नजर आ रही है।

Check Also

पेट्रोलियम कम्पनियों ने फिर बढ़ाई पेट्रोल में एथोनॉल की मात्रा

-अब 14 प्रतिशत एथोनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल की बिक्री शुरू – रेट में कोई कटौती नहीं, …