Breaking News
Home / breaking / मशहूर एक्टर अनुपम श्याम ओझा का निधन

मशहूर एक्टर अनुपम श्याम ओझा का निधन

मुंबई। छोटे पर्दे के ठाकुर सज्जन सिंह उर्फ अनुपम श्याम ओझा का निधन हो गया है। उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। वे मशहूर टीवी सीरियल ‘प्रतिज्ञा’ में ठाकुर सज्जन सिंह के किरदार ले लोकप्रिय हुए थे। अनुपम पिछले साल से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे।
अनुपम श्याम ने कई फिल्मों में काम किया लेकिन पहचान उन्हें टेलीविजन से ही मिली। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा प्रतापगढ़ से ही प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने लखनऊ के भारतेन्दु नाट्य अकादमी से थियेटर की पढ़ाई की। इतना ही नहीं इसके बाद वो दिल्ली के श्रीराम सेंटर रंगमंडल में काम करने लगे। और देखते ही देखते अदाकारी का सपना लिए मुंबई चले गए।
पिछले साल लॉकडाउन के समय अनुपम श्याम की तबीयत बहुत बिगड़ गई थी। वो अस्पताल में आईसीयू में एडमिट थे। साथ ही घर में भी तंगी चल रही थी। जिसके चलते उन्होंने कई लोगों से मदद की गुहार लगाई थी। इसी साल मन की आवाज प्रतिज्ञा के दूसरे सीजन की शुरुआत होने पर उन्होंने अभिनय में वापसी की थी। शूट खत्म होने के बाद वह हफ्ते में तीन बार डायलिसिस पर जाते थे।

यह भी देखें

 

अनुपम श्याम का फिल्मी सफर अंतर्राष्ट्रीय फिल्म से शुरू हुआ था। उन्होंने सबसे पहले ‘लिटिल बुद्धा’ नाम की फिल्म में काम किया था। इसके बाद उन्होंने शेखर कपूर की फिल्म ‘बैंडिट क्वीन’ साइन की। इसके बाद उनका फिल्मी सफर निकल पड़ा। हालांकि फिल्मों से उन्हें खासी पहचान नहीं मिल सकी। अनुपम के लुक्स और उनकी आंखों की वजह से उन्हें नेगेटिव किरदार मिला करता था। उन्होंने कई फिल्मों में छोटे- बड़े किरदार निभाए।
उनकी प्रसिद्ध फिल्मों में ‘बैंडिट क्वीन’, ‘स्लमडॉग मिलेनियर’, ‘द वॉरियर’, ‘थ्रेड’, ‘शक्ति’, ‘हल्ला बोल’, ‘रक्तचरित’ और ‘जय गंगा’ आदि शामिल हैं। इसके अलावा धारावाहिक ‘मन की आवाज प्रतिज्ञा’, ‘कृष्णा चली लंदन’ और ‘डोली अरमानों की’ में भी वे नजर आए थे।

Check Also

6 मई सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, दोपहर …