Breaking News
Home / breaking / इसके सिर पर होना था 1 करोड़ का इनाम, खुद कर दिया सरेंडर

इसके सिर पर होना था 1 करोड़ का इनाम, खुद कर दिया सरेंडर

kundan pahan
रांची। कुख्यात इनामी नक्सली कुंदन पाहन ने झारखंड-उड़ीसा की सीमा पर सरेंडर कर दिया है। उसके साथ कई अन्य नक्सलियों के भी सरेंडर करने की खबर है।

 

 

 

उसके सिर पर फिलहाल 15 लाख का इनाम था जिसे बढ़ाकर 1 करोड़ रुपए किए जाने वाला था।

 

रांची में पुलिस ने उसके सरेंडर की घोषणा करते हुए मीडिया से रूबरू कराया।

add kamal

बीमारी की वजह से समर्पण

कुंदन पाहन बीमार है और अब पुलिस से भागने की शक्ति उसमें नहीं रही। इसी कारण उसने आत्मसर्मण कर दिया है। कुंदन पर फिलहाल 15 लाख रुपए का इनाम था। उस पर एक करोड़ रुपए के इनाम का प्रस्ताव पुलिस हेडक्वार्टर ने राज्य सरकार को दिया था। उस पर लूट, हत्या समेत कई मामले दर्ज हैं।

keva bio energy card-1
कौन है कुंदन

कुंदन पाहन रांची के तमाड़ का रहने वाला है। कुंदन का वास्तविक नाम विकास है। कुंदन भाकपा माओवादी का जोनल कमांडर रहा है। उस पर हिंसा के कई मामले दर्ज हैं। अब तक उसकी मात्र एक अस्पष्ट फोटो पुलिस के पास थी।

terrorist

बेरहम कातिल

किसी को बेरहमी से मारने में कुंदन को बहुत मजा आता था। कुंदन पर बुंडू विधायक रमेश सिंह मुंडा की हत्या, बुंडू डीएसपी प्रमोद कुमार समेत 6 पुलिसकर्मियों की हत्या, आईसीआईसीआई बैंक के 5.5 करोड़ रुपए और एक किलो सोने की लूट, सांसद सुनील महतो की हत्या, इंस्पेक्टर फ्रांसिस इंदवार की हत्या समेत कई मामलों में मुख्य रूप से शामिल होने के आरोप हैं।

तीनों भाई नक्सली, तीनों शिकंजे में

कुंदन के दोनों भाई भी नक्सली हैं। एक भाई डिम्बा पाहन भी 15 लाख का इनामी था। माओवादी डिंबा पाहन ने खूंटी एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा के सामने दो महीने पहले सरेंडर किया था। खूंटी, चाईबासा, रांची और सरायकेला में डिंबा पाहन के खिलाफ करीब 20 मामले दर्ज हैं।

वहीं, कुंदन का एक और भाई कुख्यात नक्सली श्याम पाहन हरियाणा के यमुना नगर से गिरफ्तार हो चुका है। श्याम पाहन कुंदन पाहन का बड़ा भाई है। उस पर पांच लाख रुपए का इनाम था। श्याम हरियाणा में मुर्गी फार्म चला रहा था।

Check Also

VIDEO : जैनाचार्य सुनील सागर RSS कार्यकर्ताओं संग पहुंचे अढाई दिन का झोपड़ा, मुस्लिमों ने किया विरोध

हमारा सांस्कृतिक गौरव पुनर्स्थापित होना चाहिए अजमेर। जैनाचार्य सुनील सागर जी महाराज ने मंगलवार सुबह राष्ट्रीय …