नई दिल्ली। विभिन्न मुददों पर अक्सर एक दूसरे के विरोधी समझे जाने वाले दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राजपथ पर गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान एक साथ बैठे दिखाई दिए। दर्शक दीर्घा में उनके साथ दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और लोक निर्माण विभाग मंत्री सत्येंद्र जैन भी मौजूद थे। इसके अलावा लगातार तीसरी बार ऐसा हुआ है जब गणतंत्र दिवस परेड में दिल्ली की झांकी नहीं निकली। आखिरी बार साल 2013 में गणतंत्र दिवस समारोह में दिल्ली की झांकी दिखाई दी थी।
Check Also
दोस्त की गर्लफ्रेंड से बनाए अवैध सम्बन्ध, अधजली लाश ने खुद उगले राज
कोंडागांव। जिले में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। बताया जा …