Breaking News
Home / breaking / चौथी बेटी के जन्म बाद परिवार ने महिला को जलाकर मार डाला

चौथी बेटी के जन्म बाद परिवार ने महिला को जलाकर मार डाला

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक महिला को सिर्फ इसलिए जलाकर मार डाला गया कि उसने चौथी बार बच्ची को जन्म दिया।

राजरहट पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि फातिमा बीवी का शव बुरी तरह जली अवस्था में राजरहट के पानापुकुर गांव में उसके ससुराल वालों के घर से शुक्रवार रात बरामद किया गया। उसके परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि दहेज न ला पाने के कारण उसके ससुराल वालों ने उसे जला कर मार डाला।

फातिमा का निकाह 17 साल पहले हुआ था और उसके ससुराल के लोग उसे इस बात के लिए प्रताड़ित करते थे कि उसने अभी तक लड़के को जन्म नहीं दिया।

मृतका के एक रिश्तेदार ने आरोप लगाया कि उसके ससुराल के लोग उसे अपमानित करते थे और लड़के को जन्म न दे पाने के कारण उसपर दहेज लाने का दबाव बनाते थे। जब उसने हाल ही में चौथी बच्ची को जन्म दिया तो उसे और प्रताड़ित किया जाने लगा।

रिश्तेदार ने कहा कि हमें विश्वास है कि उसकी हत्या की गई। उसका शव जब हमें मिला तो उसका अधिकांश शरीर जल गया था और उसके हाथ पीछे बंधे हुए थे।

पुलिस ने कहा कि मृतका के पति सहित चार लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

Check Also

8 मई बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, अमावस्या तिथि, वार बुधवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह …