Breaking News
Home / breaking / 119 साल की महिला तनाका केन का निधन, दुनिया की सबसे उम्रदराज थीं

119 साल की महिला तनाका केन का निधन, दुनिया की सबसे उम्रदराज थीं

टोक्यो। दुनिया की सबसे उम्रदराज व्यक्ति के रूप में प्रमाणित 119 वर्षीय जापानी महिला का निधन हो गया। एनएचके प्रसारक ने सोमवार को स्थानीय आधिकारियों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

रिपोर्ट के मुताबिक तनाका केन फुकुओका शहर में वयोवृद्ध आश्रम में निवासरत थी। एक स्थानीय अस्पताल में गत मंगलवार को उनका निधन हो गया।

यह भी देखें

रिपोर्ट के मुताबिक चॉकलेट और सोडा पेय की शौकीन तनाका ने 120 वर्ष की उम्र तक जीवित रहने की उम्मीद जताई थी। उनका जन्म दो जनवरी 1903 में हुआ था। वर्ष 2019 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में उनका नाम जीवित सबसे उम्रदराज व्यक्ति के रूप में प्रमाणित किया गया था।

Check Also

रामलला के दर्शन कर भावुक हुए पाकिस्तानी श्रद्धालु

अयोध्या। पाकिस्तान के 33 शहरों के 223 श्रद्धालुओं ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दरबार में …