Breaking News
Home / breaking / देश में नहीं बढ़ेगा लॉक डाउन, केंद्र सरकार ने किया स्पष्ट

देश में नहीं बढ़ेगा लॉक डाउन, केंद्र सरकार ने किया स्पष्ट

 

नई दिल्ली। देश में 21 दिन के लॉक डाउन के बाद इसकी मियाद नहीं बढ़ाई जाएगी। केंद्र सरकार ने यह स्पष्ट किया है। सोशल मीडिया पर लॉक डाउन बढाने की खबरें वायरल होने के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल सचिव राजीव गौबा ने कहा कि लॉकडाउन को बढ़ाए जाने की खबरें चौंकाने वाली हैं, हमारा ऐसा कोई प्लान नहीं है।

मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 24 मार्च को देश में 21 दिन के लॉक डाउन की घोषणा की है। देशभर में लॉकडाउन के कारण लोग घरों में कैद हैं। वहीं लॉकडाउन को बढ़ाए जाने की खबरें भी लोगों को परेशान कर रही हैं।

 

दुनियाभर में कहर

कोरोना ने इस  समय दुनियाभर में तबाही मचाई हुई है। विश्व में इस वायरस से 33,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें अकेले यूरोप में 20,000 लोगों की मौत हुई है। वहीं विश्व में कुल 7 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं। स्पेन और इटली में एक दिन में 800 से अधिक मौतें हुई हैं। इस वायरस के प्रसार को रोकने के लिए दुनिया की आबादी का लगभग एक तिहाई लॉकडाउन में है।

Check Also

7 मई मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि,  वार मंगलवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह …